रिलायंस फाउंडेशन संवारेगा 10 लाख लड़कियों का भविष्य,मिलेंगे हुनर और करियर के अवसर

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होगी और बाद में इसे देश के दूसरे हिस्सों में भी ले जाने की योजना है। इसमें 14 से 20 साल की लड़कियों और युवतियों को आत्मविश्वास, लाइफ स्किल्स, डिजिटल और वित्तीय जानकारी के साथ आगे की पढ़ाई, ट्रेनिंग और रोजगार के विकल्पों के बारे में बताया जाएगा।

रिलायंस फाउंडेशन की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, “मेरा मानना है कि हर लड़की में बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास, नेतृत्व करने का साहस और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के जरिए 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए जरूरी मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने, फैसले लेने और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर भी जोर होगा। लड़कियों को डिजिटल टूल्स और वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के साथ शिक्षा, रोजगार, आजीविका और उद्यमिता से जुड़े विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग ऑफलाइन और डिजिटल दोनों तरीके से होगी।

एस्टी लॉडर कंपनिज के प्रेसिडेंट और CEO स्टेफान दे ला फेवरे ने कहा हमें रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत की लड़कियों और युवा महिलाओं के लिए और अधिक अवसर तैयार करने पर गर्व है, ताकि वे आधुनिक कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी कौशल हासिल कर सकें।

रिलायंस फाउंडेशन 2010 से महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा, खेल, आजीविका और दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहा है। नई साझेदारी इसी काम को आगे बढ़ाते हुए लड़कियों को अपने जीवन के अगले चरण के बारे में ज्यादा जानकारी और बेहतर फैसले लेने की क्षमता देने पर केंद्रित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास