पुलिस के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं परिजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
जयपुर। पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महावीर विकलांग सेवा समिति द्वारा पुलिस लाइन,अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 85 लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल, महावीर विकलांग सेवा समिति के संभागीय सचिव सुरेश मेहरा तथा राजस्थान पुलिस परिवार कल्याण समिति के विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इनमें 4 व्हीलचेयर, 46 श्रवण यंत्र, 27 सीनियर सिटीजन छड़ियां तथा 1 वॉकर शामिल हैं। इन उपकरणों से लाभार्थियों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने महावीर विकलांग सेवा समिति के इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। उन्होंने पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए किए गए इस सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। महावीर विकलांग सेवा समिति की यह पहल जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

टिप्पणियाँ