मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर फोर्टी फूड एक्‍सपो एंड नाइट मार्केट' 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा आयोजित

० आशा पटेल ० 
जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और एनबीए की ओर से 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर फूड एक्सपो एंड नाइट मार्केट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए 'फोर्टी कमेटी मीट' का आयोजन किया गया। इसमें फोर्टी अध्‍यक्ष, सुरेश अग्रवाल, आरएसएस के पदाधिकारी प्रताप भानू सिंह, फोर्टी एडवाइजरी पूर्व आईएएस पुरुषोत्तम अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष पीडी गोयल, डॉ अरुण अग्रवाल,

 विनोद गुप्ता,मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल, गिरधारी खंडेलवाल, उपाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल,यूथ विंग अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल,वुमन विंग अध्‍यक्ष नीलम मित्तल, यूथ विंग मुख्‍य सचिव प्रशांत शर्मा, एनबीए के निदेशक, नितिन अग्रवाल, अमित परनामी और बीके शर्मा मौजूद रहे। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं, लेकिन शाम 5 बजे बाद जयपुर में कोई डेस्‍टिनेशन नहीं है, जहां देश- विदेश के पर्यटक खाने-पीने और शॉपिंग का आनंद ले सकें।

 इसलिए फोर्टी ने क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले दिन तक ( 25 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक) मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर नाइट मार्केट और फूड एक्सपो लगाने की पहल की है, जहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बीटूबी फूड एक्सपो और शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक नाइट मार्केट लगाए जाएंगे। इसमें राजस्‍थान के साथ देशभर के मशहूर व्‍यंजनों का एक ही जगह स्वाद लिया जा सकेगा। इसके साथ यहां पर्यटकों के साथ जयपुरवासियों की आवश्यकता और पसंद को ध्‍यान में रखकर राजस्‍थान के बेहतरीन उत्पादों शॉपिंग के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

 यहां 7 दिन तक म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा, जिसमें देश के मशहूर आर्टिस्ट परफॉर्मेंस देंगे। एनबीए के नितिन अग्रवाल ने बताया कि हफ्तेभर के इस पूरे आयोजन में राजस्‍थान की फूड इंडस्‍ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए 26 से 28 दिसंबर तक बीटूबी फूड एक्सपो लगाई जाएगी। जिसमें फूड उत्‍पादों के साथ प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, मशीनरी का प्रदर्शन होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान