साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प पंजाब जोन की ब्रह्माकुमारी बहनें सम्मानित

० संवाददाता द्वारा ० 
आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प कराया गया। इस उपलब्धि के लिए इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान की है।
आयोजित सम्मान समारोह में दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं के प्रतिनिधि डॉ. दीपक हरके और मिस इंडिया ईशा अग्रवाल ने संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी, महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई, मेडिकल विंग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप मिड्ढा और सचिव डॉ. बनारसी लाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के लक्ष्य के तहत उत्कृष्ट सेवा करने वाले संस्थान के विभिन्न सेवा केंद्रों की इंचार्ज वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों तथा पंजाब जोन की इंचार्ज बीके प्रेम दीदी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 से सितंबर 2026 तक देशभर में संस्थान के विभिन्न सेवाकेंद्रों के माध्यम से साढ़े सात करोड़ लोगों को नशामुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई गई।
इस दौरान पंजाब राजपुरा से पधारे, 50 हजार से अधिक किमी की पैदल यात्रा कर चुके डॉ. अरविंद मुनि महाराज ने कहा कि मैंने शांतिवन में ऐसा श्रद्धा का उत्सव, श्रद्धा का सैलाब पहली बार देखा। परमात्म मिलन में मैंने अनुभूति की कि जैसे बाबा मुझसे कह रहे हैं कि इस परमात्म संदेश को आगे बढ़ाने में आपको भूमिका निभानी है। आज से 11 साल पहले दादी जानकी जी की प्रेरणा से मैं ब्रह्माकुमारीज़ में आया।
महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल किसी एक संस्था का कार्य नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और सामाजिक वातावरण को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त कर सकता है। 

मेडिकल विंग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप मिड्ढा ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। नशामुक्ति के लिए जागरूकता, सही मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग आवश्यक है। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने कहा कि साढ़े सात करोड़ लोगों तक नशामुक्ति का संकल्प पहुंचना सामूहिक सेवा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। संचालन बीके अनीता दीदी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान