राजस्थान चैंबर एवं सिडबी के मध्य एमओयू राजस्थान के एमएसएमई को मिलेगा लाभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री , जयपुर तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के मध्य चैंबर भवन, एम.आई. रोड, जयपुर में डेवलपमेंट ऑफ इंडस्ट्री एसोसिएशंस (DIA) कार्यक्रम के अंतर्गत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य राजस्थान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास को नई गति प्रदान करना है।

इस एमओयू के अंतर्गत राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रदेशभर में अपने व्यापक सदस्यता आधार, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के नेटवर्क तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी सहयोग के माध्यम से DIA कार्यक्रम के प्रभावी प्रचार-प्रसार में सहयोग करेगा।

राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि चैंबर प्रदेशभर में फैले अपने सदस्यों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उद्योग संघों एवं एमएसएमई तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुँचाने, उन्हें उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराने तथा कार्यक्रम में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास करेगा। चैंबर का नेटवर्क प्रदेश के विभिन्न जिलों, औद्योगिक क्षेत्रों और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों तक पहुँच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 इस पहल के माध्यम से एमएसएमई को वित्तीय सेवाओं, तकनीकी उन्नयन, डिजिटल सुविधाओं, अनुपालन संबंधी मार्गदर्शन तथा बाजार संपर्क के अवसरों के प्रति जागरूक करने में भी सहयोग किया जाएगा।अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि उद्योग संघ एमएसएमई के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सशक्त एवं सुव्यवस्थित उद्योग संघ अपने सदस्यों की साझा समस्याओं के समाधान, व्यावसायिक जानकारी के आदान-प्रदान और सरकारी तथा वित्तीय संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

डॉ. जैन ने कहा कि वर्ष 1949 में स्थापित राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जयपुर, प्रदेश का सबसे पुराना व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन है। चैंबर का व्यापक सदस्यता आधार तथा व्यापारिक एवं औद्योगिक संघों का नेटवर्क पूरे राजस्थान में फैला हुआ है और इसके सदस्य प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

सिडबी के जनरल मेनेजर दिनेश कुमार ने कहा की का डेवलपमेंट ऑफ इंडस्ट्री एसोसिएशंस कार्यक्रम उद्योग संघों को अधिक सक्षम, प्रभावी और आत्मनिर्भर संस्थाओं के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से उद्योग संघों की क्षमता निर्माण, विशेषज्ञ सेवाओं तक पहुँच, डिजिटल संपर्क तथा एमएसएमई समूहों के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा।

राजस्थान चैंबर ने सिडबी के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रदेश के विभिन्न उद्योग संघों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस सहयोग से राजस्थान में एमएसएमई क्षेत्र को संस्थागत सहयोग मिलेगा तथा औद्योगिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से मानद महासचिव आनंद महरवाल ने वहीं, SIDBI की ओर से महाप्रबंधक दिनेश कुमार ने MoU पर हस्ताक्षर किए।

 सिडबी द्वारा राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के परिसर में एक हेल्प सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों एवं उद्योगपतियों को एमएसएमई क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं, ऋण संबंधी जानकारी, तकनीकी उन्नयन तथा उद्योगों के विकास के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी। यह हेल्प सेंटर उद्यमियों और सिडबी के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भंडारी, डॉ आर. एस. जैमिनी आत्माराम गुप्ता , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, मानद महासचिव आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, विजय गोयल, संयुक्त सचिव बादशाह मियाँ, इन्दर सिंह कुदरत, सुधीर भंडारी, कमलेश जैन, कमल विजयवर्गीय, चैंबर के कार्यकारी निदेशक योगेश नारायण माथुर, 

सचिव दिनेश कुमार कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड, संयुक्त सचिव अमित पारीक, उप सचिव त्रिनेत्र रोलीवाल, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा सिडबी के अमित श्रृँगी चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, आयातक-निर्यातक एवं चैंबर सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान