पीतांबरा माई मंदिर विवाद को लेकर,गरिष्मा परिहार ने निष्पक्ष जांच की मांग की
० आशा पटेल ०
जयपुर। जयपुर के भंभोरिया स्थित पीतांबरा माई मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान हुए विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पीतांबरा माई सेवा संस्थान की पीठाधीश गरिष्मा परिहार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान मंदिर में पूजा-पाठ, यज्ञ और हवन में विघ्न डालने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने सहित लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

इस मामले में सेज थाना पुलिस ने एफआईआर संख्या 0127/2026, 13 अक्टूबर 2026 को दर्ज की है। शिकायत में ताराचंद सैनी का नाम आरोपी के रूप में दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 74, 79, 324(4), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिकायत के अनुसार, 12 अक्टूबर को मंदिर में पूजा करने के दौरान विवाद हुआ था। परिवादिया ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा पहुंचाई गई। शिकायत के साथ घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व महासचिव हेमंत पबड़ी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक अभिषेक पबड़ी, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गिरिराज सिंह खंगारोत, एडवोकेट सुरेश मीणा, मंदिर संरक्षण समिति के पंडित गौतम शर्मा उर्फ पप्पू, प्रेमचंद बैरवा तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर एडवोकेट रोहित शर्मा, सुनीता वैष्णव और मंजू वैष्णव भी उपस्थित रहे। मामले की निष्पक्ष जांच और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

टिप्पणियाँ