100 मिनट में 100% सब्सक्राइब,जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग,एंकर निवेशकों से मिली 30 गुना से ज्यादा डिमांड

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : देश के सबसे बड़े ₹30,213 करोड़ के जियो IPO को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को सिर्फ 100 मिनट में ही 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक IPO 1.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 3.68 गुना भर गया है, जबकि कुल 10 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। IPO निवेश के लिए 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

जियो के IPO को लेकर निवेशकों के उत्साह की झलक पहले ही मिल गई थी। एंकर निवेशकों के लिए रखे गए करीब ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां आई थीं। यानी 30 गुना से ज्यादा डिमांड। सबसे बड़ा एलोकेशन LIC को मिला, जो करीब ₹500 करोड़ का था। जियो ने IPO के आकार में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले देश का सबसे बड़ा IPO हुंडई मोटर इंडिया का था, जिसका आकार ₹27,870 करोड़ था। जियो के IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर रखा गया है।

खास बात यह है कि IPO पूरा सब्सक्राइब होने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के पास शेयर पाने का एक अतिरिक्त मौका है। उनके लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व हैं। पात्र निवेशक शेयरहोल्डर और रिटेल, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर मिलने का एक अतिरिक्त अवसर मिल सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली