IIGJ लैब ने ज्वेलर्स एसोसिएशन में रत्न एवं आभूषण संग्रह केंद्र खोला
0 आशा पटेल ० जयपुर | आईआईजीजे लैब ने जौहरी बाज़ार स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन परिसर में रत्न एवं आभूषण संग्रह केंद्र का शुभारंभ किया | रत्न, हीरा, मोती एवं आभूषणों की विश्वसनीय परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ अब जयपुर के जवाहरात उद्योग के लिए आसान हो गई है | आईआईजीजे लैब विश्व प्रसिद्ध रत्न एवं आभूषण निर्माण एवं व्यापार केंद्र जौहरी बाज़ार, जयपुर में स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के परिसर में अपना नया कलेक्शन सेंटर प्रारंभ कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों, निर्माताओं, निर्यातकों तथा उपभोक्ताओं को विश्वसनीय जेमोलॉजिकल परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ अधिक सुविधाजनक और सुलभ रूप में उपलब्ध कराना है। नया कलेक्शन सेंटर अब रंगीन रत्न (Coloured Gemstones), हीरे (Diamonds), मोती (Pearls) एवं आभूषण (Jewellery Articles) को प्रयोगशाला परीक्षण एवं प्रमाणन हेतु जमा करने के लिए एक समर्पित सुविधा प्रदान करेगा। इस कलेक्शन सेंटर के शुरू होने से अब ग्राहकों को अपने रत्न एवं आभूषण परीक्षण के लिए सीधे लैब जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आसानी से अपने नमूने इस केंद्र पर...