संदेश

पत्रकार एम आई ज़ाहिर सहित 31 विभूतियों को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर की ओर से प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े रहे एनआरआई, विदेशी व रक्षा मामलों के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय पत्रकार, लेखक व शाइर एम आई ज़ाहिर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर में आयोजित 'जश्न-ए-सर सैयद 2026' समारोह में सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके साथ पत्रकार इस्माईल ख़ां, बाबू अंसारी और एस. अबरार त्यागी सहित अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मान से नवाज़ा गया । एम आई ज़ाहिर को इससे पहले शाहिद मिर्ज़ा ग्लोबल जर्नलिज़्म अवार्ड, आलमी सादत सईद अवार्ड, इंटरनेशनल तनवीर फूल अवार्ड, झाबरमल्ल शर्मा, माणक अलंकरण और पश्चिम बंगाल अकादमी के जामे-जहांनुमा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की ओर से टोंक रोड स्थित एक होटल में 'जश्न-ए-सर सैयद 2026' का आयोजन किया गया। सर सैयद अहमद ख़ां की 209वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में क़रीब 150 अलीग बिरादरी ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर ज़िला कलक्टर कमरुल ज़मां चौधरी...

IHGF दिल्ली फेयर ऑटम 2026 : सर्वश्रेष्ठ स्टैंड डिजाइन एवं डिस्प्ले के लिए 12 श्रेणियों में दिए गए अजय शंकर मेमोरियल अवॉर्ड

चित्र
० आशा पटेल ०   नयी दिल्ली । इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 का समापन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और देशभर के प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिससे यह भारत से होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्निशिंग, फर्नीचर, गिफ्ट्स और इंटीरियर उत्पादों की सोर्सिंग के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक आयोजन सिद्ध हुआ। समारोह में  सर्वश्रेष्ठ डिस्प्ले पुरस्कार प्रदान किए गए । इस अवसर पर डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच; डॉईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार; सागर मेहता, उपाध्यक्ष, ईपीसीएच; आईएचजीएफ दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 स्वागत समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप मुछाला, राजेश कुमार जैन, सलमान आजम और आर. बी. लाहोटी; राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच; ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष; प्रशासन समिति के सदस्य; प्रमुख विदेशी खरीदार; भारत के बाइंग एजेंट तथा ईपीसीएच के सदस्य निर्यातक उपस्थित रहे। मेले के 17 हॉलों में 3,000 से अधिक प्रदर्शकों को होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्निशिंग, फर्नीचर और इंटीरियर उत्पादों के प्र...

महिला सुरक्षा को समर्पित सौगात,नवीन 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र मातृ शक्ति के सम्मान और सुरक्षा सर्वाेपरि की सीख देता है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार महिला एवं बालिका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है, ताकि वे बिना किसी भय के शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक गतिविधियों में और आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स एवं महिला यूथ सीएलजी सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि उनके सम्मान, स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और समान अवसरों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों से संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रतिमाह थाने एवं पुलिस चौकी में पदस्थापित कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई की तरह निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का ...

गणेश चतुर्थी : नमन करूं वंदन करूं गौरी पुत्र

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  नमन करूं वंदन करूं गौरी पुत्र गणेश। पूरी करते कामना, तुम तो हो विघ्नेश।। गणपति का पूजन करूं , प्रथम करूं प्रणाम। मंगल काज सँवारते, करते सारे काम।। विद्या बुद्धि दे मुझे , गणपति किया निहाल। सुख समृद्धि बाँटते, करते मालामाल।। शुभ दायक वरदान की झोली भरो अपार। लक्ष्मी संग विराजते, पूजे सब संसार।। गणपति बप्पा मोरया चहुंदिश हो जयघोष। मंगलमूर्ति हे प्रभु मिट जाएं सब रोष।। हर मन में श्रद्धा तेरी हर मन करे पुकार। मोदक लड्डू धूप से सजा तेरा दरबार।। मन अनंत अंधियारा मिटे दीखे उज्ज्वल रूप। देवों में प्रथम तुम्हीं रिद्धि _ सिद्धि अनूप।। शंख, मृदंग, घंटनाद से, होती जय जयकार । आओ बिराजो गणपति जग के पालनहार।। ==============================  क्षणिकाएं सृजन प्रसव-वेदना संवेदना, वेदना का ही दूसरा नाम सृजन है । बूँद जैसे ओस की एक -एक बूँद समाती है धरा में तब कहीं जाकर उमड़ता है सागर पृथ्वी पर वैसे ही बूंद - बूंद जुड़ती रहती है आंसुओं की , भीतर ही तब कहीं जाकर उमड़ता है हृदय सागर। आकाश बूढ़ी आँखों से सब कुछ देखने ,सहने के बाद भी ये आँखें खुली रहना चाहती हैं उन अपनों को दे...

सिंधी नाटक उत्सव 2026 : नाटक "एक्सीडेंटल हसबैंड" का मंचन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : सिंधी नाटक उत्सव 2026 के तहत दिल्ली के श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में हास्य नाटक एक्सीडेंटल हसबैंड का मंचन हुआ। नाटक मे मनोरंजन की सभी विधाएँ मौजूद थी पति पत्नी की नोक झोक, जीजा साले की मस्ती, गीत संगीत नृत्य इन सब ने दर्शकों को आकर्षित किया। नाटक मे मुख्य पात्र कमलेश कपूर अपनी पत्नी और साले के अलावा उसके घर उपरी तल पर रहने वाली एक अधेड़ महिला कमलेश कपूर से भी परेशान था।  ऊपर रहने वाली कमलेश के घर आने वाली हर चीज और लोग पहले नीचे वाले कमलेश कपूर के घर आ जाते थे जिससे उत्पन्न परिस्थितियां दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती थी। नाटक के सभी पात्रों राजन झांगियानी, शीतल मारवाह, ज्योति मंगलानी, योगिता वासवानी, मनीष गुनवानी, हर्षा वासू, संजय मंघनानी, रूपाली चावला, भावना राज, रश्मी लालवानी, दलीप गुलाबानी एवं बाबू बाई ने अपने अभिनय से नाटक को और मनमोहक बना दिया। नाटक के लेखक व निर्देशक डा. दीपक गुरनानी ने सभी दर्शकों तथा सिंधी अकादमी सचिव डा. रमेश लाल का आभार व्यक्त किया।

अमेरिका-जर्मनी तक जियो की नजर,150 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो के आईपीओ से पहले देशभर से मुंबई में जुटे ब्रोकर्स से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कंपनी के ग्लोबल प्लान का अब तक का सबसे ठोस संकेत दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करीब 12 रणनीतिक साझेदारियों के जरिए जियो की टेक्नोलॉजी 150 करोड़ अतिरिक्त यूजर्स तक पहुंच सकती है। अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों से लेकर पूर्वी एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका तक जियो संभावनाएं देख रहा है। जियो पहले भी अपने इंटरनेशनल बिजनेस और इन-हाउस विकसित टेक्नोलॉजी स्टैक को विदेशी बाजारों में ले जाने की बात करता रहा है। लेकिन अब पहली बार इस योजना का संभावित पैमाना सामने आया है। यानी ग्लोबल विस्तार की कहानी सिर्फ इरादे तक सीमित नहीं है। कंपनी अब संभावित साझेदारियों और उनसे जुड़ सकने वाले यूजर बेस को संख्या में देख रही है। आकाश अंबानी के मुताबिक जियो का अवसर केवल उन देशों में नहीं है जहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर है। अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित बाजारों में भी फाइबर रोलआउट की मौजूदा स्थिति कंपनी के लिए अवस...

कांग्रेस ने राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक मंच से पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने जैसे निन्दनीय बयान देने के विरोध मे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों तथा कांग्रेस के विभागों/प्रकोष्ठों द्वारा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा हमारे देश में लगातार आतंकवाद और अलगाववादी शक्तियों को दहशत फैलाने में सहायता दी जा रही है, जिसमें देश के असंख्य निर्दोष नागरिक अपनी जान गवा चुके हैं। पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आत्मघाती हमला हुआ और 40 भारतीय सैनिकों की जान चली गई। पिछले वर्ष ही पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था। लम्बे समय से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमारे देश में अशांति फैला रहे हैं, ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होन...