पत्रकार एम आई ज़ाहिर सहित 31 विभूतियों को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा
जयपुर। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर की ओर से प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े रहे एनआरआई, विदेशी व रक्षा मामलों के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय पत्रकार, लेखक व शाइर एम आई ज़ाहिर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयपुर में आयोजित 'जश्न-ए-सर सैयद 2026' समारोह में सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके साथ पत्रकार इस्माईल ख़ां, बाबू अंसारी और एस. अबरार त्यागी सहित अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मान से नवाज़ा गया ।
एम आई ज़ाहिर को इससे पहले शाहिद मिर्ज़ा ग्लोबल जर्नलिज़्म अवार्ड, आलमी सादत सईद अवार्ड, इंटरनेशनल तनवीर फूल अवार्ड, झाबरमल्ल शर्मा, माणक अलंकरण और पश्चिम बंगाल अकादमी के जामे-जहांनुमा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की ओर से टोंक रोड स्थित एक होटल में 'जश्न-ए-सर सैयद 2026' का आयोजन किया गया। सर सैयद अहमद ख़ां की 209वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में क़रीब 150 अलीग बिरादरी ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर ज़िला कलक्टर कमरुल ज़मां चौधरी रहे। अध्यक्षता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आज़म बेग ने की।
विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ आयकर आयुक्त फ़रहा ख़ान, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सैफ़ुल हक़, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी यू.डी. ख़ान और संगठन के पूर्व अध्यक्ष एफ.के. शेरवानी शामिल रहे। यू.डी. ख़ान, डॉ. शौकत अली, डॉ. नासिर, एफ.के. शेरवानी, चौधरी मुनव्वर और डॉ. सैफ़ुल हक़ ने अपने उदगार प्रकट किए।
मुख्य अतिथि कमरुल ज़मां चौधरी, संगठन अध्यक्ष डॉ. आज़म बेग, फ़रहा ख़ान, यू.डी. ख़ान और डॉ. शौकत अली ने प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. साइब हुसैन, डॉ. सना बेग, प्रो. नौशी मुजीब, प्रो. फ़ौज़िया सआदत, प्रो. मोहम्मद आज़म अंसारी, प्रो. महमूद सलीम, प्रो. सिराजुल हक़, प्रो. मोहम्मद शोएब आज़मी, डॉ. सदफ़ नवाज़, डॉ. सफ़िया हुसैन, डॉ. फ़य्याज़ ख़ान और हाफ़िज़ मोहम्मद इमरान सहित कई क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में प्रो. शौकत अली ने स्वागत भाषण दिया।
समारोह का संचालन डॉ. सना बेग ने किया।
समारोह का संचालन डॉ. सना बेग ने किया।





टिप्पणियाँ