निवेशकों ने जियो IPO को लिया हाथों हाथ,QIB कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब
० संवाददाता द्वारा ० मुंबई : देश के सबसे बड़े ₹30,213 करोड़ के जियो IPO को पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO पर निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। करीब 30.5 लाख आवेदन आए और एंकर निवेशकों से अलग, सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन में करीब ₹69,745 करोड़ की बोलियां मिलीं। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब हो गई। कर्मचारियों और रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कोटे भी पूरी तरह भर गए हैं। अब तक जियो IPO को कुल मिलाकर करीब ₹3.20 लाख करोड़ की बोलियां मिल चुकी है। इसमें एंकर निवेशकों की करीब ₹2.50 लाख करोड़ और गैर-एंकर निवेशकों की करीब ₹70,000 करोड़ की बोलियां शामिल हैं। जियो IPO में कर्मचारियों का कोटा 1.36 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ और पात्र रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व हैं। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 1.68 गुना और रिटेल कैटेगरी 73 फीसदी सब्सक्राइब हुई। रिटेल कैटेगरी में पहले ही दिन करीब ₹6,908 करोड़ की बोलियां आना भी एक रिकॉर्ड है। किस...