कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर। राजस्थान की बेटी रितु बराला के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और मारपीट के अपराध की प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट भवन में दिया जा रहा धरना आज भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा पुलिस कमिश्नरेट के दोनों गेट बंद कर दिये गये और कांग्रेस नेता कमिश्नरेट के अन्दर धरना दे रहे थे तथा सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट के बाहर गेट पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया।

कमिश्नरेट में धरने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष से टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जब तक राजस्थान की बेटी रितु बराला को इंसाफ दिलाने हेतु दी गई शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक कांग्रेस पार्टी का आन्दोलन जारी रहेगा।
डोटासरा ने कहा कि देश में कानून के तहत् पीडि़त द्वारा किसी भी थाने में अपनी शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई जा सकती है और प्रावधान है कि महिलाओं तथा बुजुर्गों को अपराध की प्राथमिकी दर्ज करवाने पर आवश्यक रूप से पुलिस थाने को शिकायत दर्ज करनी होगी, किन्तु जानबूझकर केन्द्र सरकार के दबाव तथा भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है
और कांग्रेस नेताओं से बात करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में बैठने वाली सभी अधिकारी नदारत हो गये हैं, यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसे अधिकारी आज कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सरकार द्वारा तैनात किए गए हैं, जो स्वयं कानून की पालना नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई संविधान को बचाने की है और कानून की पालना करने के लिए है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश के लोकतंत्र एवं संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार कर रही है, किन्तु कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता न सिर्फ देश में लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे हैं, बल्कि कानून की पालना करवाने के लिये आज उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है, जो दर्शाता है कि भाजपा ना कानून को मानती है, ना संविधान को मानती है और जन अधिकारों के विपरीत कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अंतिम क्षण तक लड़ाई में भाग लेंगे और भाजपा के प्रशासन से राजस्थान तथा देश को मुक्त करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

टिप्पणियाँ