क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है : गृह मंत्री मामा नटुंग
० संवाददाता द्वारा ० आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन में अध्यात्म, राजनीति, व्यापार और प्रशासनिक सेवा से जुड़ी हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से छह हजार से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री और अंतर्राज्यीय सीमा मामलों के मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि हमें यहां परमात्मा ने बुलाया ताकि हमारा देश भारत हमको जाने। नालंदा विश्वविद्यालय तब था, जब मिडिल ईस्ट में शिक्षा का कोई नामो-निशान नहीं था। इसलिए भारत विश्व गुरु था। दुनिया की समस्याओं का समाधान ब्रह्माकुमारीज के पास है। दुनिया ये मान रही है कि ब्रह्माकुमारीज़ संजीवनी बूटी का काम कर रही है। क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि मैं बुद्ध, महावीर, जनक की धरती बिहार से आया हूं। मैं 25 वर्षों से यहां से जुड़ा हूं। आज चौथी बार आया हूं। स्प्रिचुअल होना स्वयं के लिए, परिवार, समुदाय, देश, दुनिया, मानवता के लिए अनिवार्य है। हम सबका लक्ष्य मा...