कवि-पत्रकार इरफ़ान राही को काशी काव्य संगम ने किया सम्मानित
० स्ंंवाददाता द्वारा ० वाराणसी, उत्तर प्रदेश,हिन्दी-उर्दू कवि,शायर,पत्रकार इरफ़ान राही को बनारस में काशी काव्य संगम की ओर से सम्मानित किया गया। दिल्ली से इरफ़ान राही, मेरठ से यास्मीन मूमल, दिल्ली से मेहफूज आलम और यास्मीन बेगम के सम्मान में बनारस रेल कारखाने की लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय साहित्यकारों, कवियों और शायरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन काशी काव्य संगम के संस्थापक अख़लाक़ ख़ान भारतीय ने किया और मेहमानों का परिचय कराया राष्ट्रीय सचिव डॉ. नसीमा निशा ने और राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक सिंह बेताब ने मेहमानों का बनारस की धरती पर संस्था द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी कवि कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से काव्य रस की धाराएं प्रवाहित कीं । कवि इरफ़ान राही ने काशी काव्य संगम के आयोजकों और उपस्थित कवि-शायरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐतिहासिक नगरी बनारस की धरती को सलाम किया। उन्होंने यहां के लोगों के स्वभाव, मोहब्बत, अपनापन और मेहमान नवाज़ी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बनारस की खूबसूरती केवल इसकी ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों में ही नहीं, ब...