आबूरोड में जल्द बनेगी एयर स्ट्रिप : CM भजनलाल शर्मा
० संवाददाता द्वारा ० आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आबूराज क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से आबूरोड में एयर स्ट्रिप के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और मांग की जा रही है। यहां एयर स्ट्रिप बनाने के लिए हमने भारत सरकार से आग्रह किया है। साथ ही जो पैसा भरना था वह भी भर दिया है। आने वाले समय में जल्द ही आबूरोड में एयर स्ट्रिप का काम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान साधना, सेवा और विश्व कल्याण की भावना का केंद्र है। संस्थान सनातन और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पूरी दुनिया में काम कर रहा है। ब्रह्माकुमारीज़ की 90 वर्ष की आध्यात्मिक यात्रा अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, अनुशासन और प्रेरणा लेकर आई है। भार...