पीएम मोदी पर ममता के विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दावे से हंगामा मच गया है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री जैसे प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी बातें कहना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। दरअसल पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद सारे विधायक पार्टी छोड़ देंगे। टीएमसी ने उन पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने के भी आरोप लगाए हैं। उनके इस बयान को टीएमसी ने विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश बताया है। तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात भी कही है।





तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने के पीएम मोदी के दावे को टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रॉयन पीएम मोदी पर करारा हमला बोला है। मोदी के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एक्सपायरी बाबू पीएम इतना समझ लें कि उनके साथ टीएमसी का एक पार्षद तक नहीं जाएगा। उन्होंने इस बाबत एक ट्वीट भी किया। ट्वीट में टीएमसी नेता ने लिखा कि, 'एक्सपायरी बाबू पीएम, कोई आपके साथ नहीं जाएगा, एक पार्षद भी नहीं। आप चुनाव प्रचार कर रहे हैं या खरीदफरोख्त कर रहे हैं। आपका एक्सपायरी डेट नजदीक है। हम चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर रहे हैं।' टीएमसी सांसद ने कहा कि वे पीएम मोदी के खिलाफ खरीद फरोख्त की कोशिश की शिकायत दर्ज करेंगे।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास