चार लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों का विमोचन


नयी दिल्ली - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) में आयोजित एक समारोह में विज्ञान प्रसार द्वारा प्रकाशित चार लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों का विमोचन किया।


इन लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों 'वॉइअज टू अंटार्कटिका', 'स्टोरी ऑफ कान्शस्नस', 'ऐन ऑटोबायोग्राफी ऑफ मून' तथा 'शम्भू नाथ डे- द डिस्कवरी ऑफ कॉलरा टॉक्सिन' शामिल हैं।


प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकें विज्ञान संचार के महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करती हैं। उन्होंने कहा कि कॉलरा टॉक्सिन की खोज में शंभू नाथ डे की ओर से किए गए प्रयासों को उनके अपने देश में ही नहीं जाना जाता है। शंभू नाथ डे के बारे में लिखी गई पुस्तक उस स्थिति को बदलने की कोशिश कर सकती है। प्रो. शर्मा ने कहा कि 'वॉइअज टू अंटार्कटिका' अंटार्कटिका के बारे में प्रामाणिक पुस्तकों में से एक हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक 'स्टोरी ऑफ कान्शस्नस' लाखों वर्षों में हुए मानव चेतना के विकास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि 'ऐन ऑटोबायोग्राफी ऑफ मून' कहानी सुनाने के प्रारूप में है, जहां, चंद्रमा पाठकों को अपनी विशेषताओं के बारे में बता रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक कम उम्र के पाठकों का ध्यान आकृष्ट करेगी।


विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ. नकुल पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकों के प्रकाशन का प्राथमिक उद्देश्य विज्ञान संचार को लोकप्रिय बनाना और विज्ञान के संदेश समाज तक ले जाना है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार