अरब सागर के ऊपर हवा का भारी दबाव चक्रवाती तूफान पर नजर


नयी दिल्ली - भारतीय समय के अनुसार सवेरे 0830 बजे अरब सागर के दक्षिणपूर्व  और तथा पड़ोसी लक्ष्यद्वीप और अरब सागर के पूर्वमध्य में कम हवा का दबाव क्षेत्र बना जो 9 जून को भारतीय समय के अनुसार शाम 1730 बजे इसी क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया। अनुकूल पर्यावरण परिस्थियों के अनुसार यह 10 जून को सवेरे 0530 बजे इसी क्षेत्र में 11.7 उत्तर अंक्षाश तथा 71.0 डिग्री पूर्व देशांतर  में तेज होकर  दबाव बन गया। 1130 बजे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए यह गंभीर दबाव में बदल गया और अमीनीदिवी (लक्ष्यद्वीप) से लगभग 250 किमोमीटर उत्तर-पश्चिम तथा मुम्बई(महाराष्ट्र) से 760 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम तथा वेरावल (गुजरात) से 930 किलोमीटर में दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 12.5 डिग्री अंक्षाश- उत्तर तथा 71.0 डिग्री पूर्व देशांतर में पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्ष्यद्वीप क्षेत्र में केंद्रीत हो गया।


अगले 24 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान और उसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। अगले 72 घंटों में हवा का दबाव उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है।


हवा और वर्षा की दृष्टि से सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 13 और 14 जून को मुख्य रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 


 हवा चेतावनी



  • 11 जून :  धीरे-धीरे हवा की गति तेज हो सकती है और पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक तथा दक्षिण महाराष्ट्र तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

  • 12 जून :  धीरे-धीरे हवा की गति तेज हो सकती है और यह पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र तटों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

  • 13 जून :  उत्तर अरब सागर के ऊपर हवा की गति 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। गुजरात तट के ऊपर 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर महाराष्ट्र के तटों तथा पूर्वमध्य अरब सागर के ऊपर हवा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।


 समुद्र की स्थिति 


11 जून को पूर्वमध्य तथा पड़ोसी तथा दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति काफी कठिन हो सकती है। 12 जून को पूर्वमध्य तथा पड़ोसी उत्तरपूर्व अरब सागर के ऊपर स्थिति गंभीर से अति गंभीर हो सकती है और 13 जून को उत्तर अरब सागर पर समुद्र की स्थति गंभीर हो सकती है।



  • 10 जून को केरल, कर्नाटक में समुद्र की स्थिति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। 11 जून को लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक तथा दक्षिण महाराष्ट्र तटों पर समुद्र की स्थिति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। 12 जून को दक्षिण गुजरात तथा महाराष्ट्र तटों पर समुद्र की स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। 13 जून को गुजरात उत्तर महाराष्ट्र के तट तथा पूर्वमध्य तथा अरब सागर के उत्तर भागों में.


मछुआरों को चेतावनी



  • मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 10 तथा 11 जून को दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल तथा कर्नाटक के समुद्र में न जाएं। मछुआरों से कहा गया है कि वे 11 और 12 जून को पूर्वमध्य अरब सागर तथा महाराष्ट्र के तटों के समुद्र में न जाएं। उन्हें 12 और 13 जून को उत्तरपूर्व अरब सागर तथा गुजरात के समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

  • गहरे समुद्र में गए मछुआरों से वापस आने को कहा गया है।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत