भारतीय तटरक्षक बल का उत्‍तराखंड में भर्ती केंद्र खुलेगा



देहरादून - उत्‍तराखंड में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का भर्ती केंद्र खोला जाएगा। यह देश में भारतीय तटरक्षक बल का पांचवां भर्ती केंद्र होगा। 28 जून को उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस भर्ती केंद्र की आधारशिला रखेंगे। भर्ती केंद्र की स्‍थापना कॉनवाला (हरड़वाला), देहरादून में की जाएगी। तटरक्षक बल के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने मुख्‍यमंत्री को भर्ती केंद्र खोलने के संबंध में भारत सरकार के अनुमति पत्र की प्रति सौंप दी।



सरकार ने जमीन की खरीद के लिए 17 करोड़ रुपये और केंद्र के भवन के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नोएडा, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के बाद उत्तराखंड में भारतीय तटरक्षक बल का यह पांचवां भर्ती केंद्र होगा। यह भर्ती केंद्र उत्तराखंड के युवाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के युवाओं के लिए उपयोगी होगा और लगभग अठारह महीनों में तैयार हो जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार