फिल्म ''अवंतिका'' सितंबर में होगी रिलीज


मुंबई - बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का अपना एक अलग ही दर्शक वर्ग है. ब्लैक एंड व्हाइट हो या कलर का दौर, हॉरर फिल्में हमेशा से ही पसंद की जाती आई हैं । कई निर्माता निर्देशकों ने तो अपनी पहचान ही इन हॉरर फिल्मों से बनाई है। लेकिन पिछले कुछ दौर में अश्लीलता हॉरर फिल्मों की एक पहचान बन गईथी, इसीलिए हॉरर फिल्मों का दर्शक वर्ग कुछ कम सा हो गया था। हाॅरर फिल्मों के साथ एक समस्या यह भी है कि इसे फैमिली या परिजनों के साथ नहीं देखा जा सकता था ।


हालांकि दक्षिण भारतीय हॉरर फिल्मों का टेलीविजन पर आना अब कुछ नई बात नहीं रही। *कंचना , काशमोरा और राजमहल* जैसी फिल्मों ने हिंदी टीवी चैनलों पर अपनी धूम मचा रखी है । अब मशहूर निर्माता-निर्देशक *एजाज़ अहमद* ऐसी ही एक रोमांचक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है *अवंतिका*।


एजाज़ अहमद की मानें तो यह हॉरर फिल्मों की कैटेगरी में अपने आप में पहली फिल्म होगी जो दर्शक अपनी फैमिली के साथ बैठ कर देख सकते हैं। इस फिल्म में अखिलेश वर्मा और मोनिका चौधरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे और उनका साथ देते नजर आएंगे कॉमेडियन सुनील पाल । एजाज अहमद ने इससे पहले *हु इज़ देयर*, *परछाई*, और *लाइफ की ऐसी की तैसी* जैसी मशहूर फिल्मों का निर्देशन किया है। एजाज़ अहमद हमेशा से अपने अलग किस्म के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं । उनका कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। इसमें हर वो चीज है जो आज की हॉरर फिल्मों में मिसिंग है । *अवंतिका* अपने आप में बॉलीवुड के लिए एक नया अनुभव होगा।


यह अपने प्रकार की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी । आपको बता दें कि आजकल हॉरर कॉमेडी का चलन सा चलने लगा है। *द ग्रेट ग्रैंड मस्ती* हो या *गोलमाल 3*, इन फिल्मों ने काफी अच्छा व्यवसाय किया है। खासकर ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की टीवी चैनल्स पर काफी डिमांड है। इसी को मद्देनजर रखते हुए निर्माता-निर्देशक एजाज़ अहमद ने *अवंतिका* बनाई है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी, यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।






 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार