राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये


जल्द ही एक नई खेल नीति लाई जाएगी, जिसके तहत हर खिलाड़ी को चाहे वह राष्ट्रीय स्तर का हो या प्रदेश स्तर का, उसे सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा


नयी दिल्ली - केन्‍द्रीय युवा मामले एवं खेल और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, ने पंजाब के मोहाली ज़िले के सैक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स में छठी राष्ट्रीय व्‍हीलचेयर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने खेल नीति के बारे में कहा कि देश में खेलो इंडिया पहले से चल रहा है और अब एक और मुहिम राष्‍ट्रीय स्‍तर पर शुरू की जाएगी। फ़िट इंडिया के नाम से इस मुहिम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।


 किरेन रिजिजू ने कहा है कि जल्द ही एक नई खेल नीति लाई जाएगी, जिसके तहत हर खिलाड़ी को चाहे वह राष्ट्रीय स्तर का हो या प्रदेश स्तर का, उसे सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।


 रिजिजू ने कहा है कि खेल मंत्रालय सभी राज्‍यों के खेल विभागों के साथ जल्द ही एक बैठक आयोजित करेगा, जिसमें राज्‍य सरकारों के सहयोग से खिलाड़ियों के हितों के लिए  कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल अवसंरचना को और मज़बूत करने की ज़रूरत है जिसके लिये तैयारियां की जा रही हैं।


 रिजिजू ने कहा कि पिछले काफ़ी समय से भारत का ओलंपिक में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछली बार भी भारत केवल दो पदक लेकर आया था, इसलिए खेल मंत्रालय का मिशन, टोकियो 2020 रहेगा, जिसके तहत खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएँ दी जाएंगी साथ ही इस बार कोशिश रहेगी कि भारत का टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन हो।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार