वर्ष 2019-20 का आम बजट छपने की प्रक्रिया शुरू  



नयी दिल्ली - केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की गरिमापूर्ण उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में हलवे की रस्‍म के साथ आम बजट 2019-20 की छपाई प्रक्रिया शुरू हो गई।  



केंद्रीय आम बजट 2019-20 5 जुलाई, 2019 को पेश किया जाना है। बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए, बजट तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को "बंद रहना" होता है। केंद्रीय बजट की प्रस्तुति तक की अवधि तक सभी अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक में स्थित बजट प्रेस में ही रहना होता है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद ही ये अधिकारी और कर्मचारी अपने प्रियजनों के साथ संपर्क कर पाते हैं।


हलवा रस्‍म में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री, अनुराग ठाकुर; वित्त सचिव एस.सी. गर्ग; राजस्व सचिव ए.बी.पांडे; डीएफएस में सचिव राजीव कुमार और डीआईपीएएम में सचिव अतनु चक्रवर्ती  और अन्य लोग शामिल थे।


सीबीडीटी के अध्यक्ष पी.सी.मोदी; सीबीआईसी के अध्यक्ष पी.के. दास,सीबीडीटी और सीबीआईसी के सदस्य तथा संयुक्त सचिव (बजट) अरविंद श्रीवास्तव के अलावा बजट तैयार करने और उसकी छपाई की प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। बाद में, वित्त मंत्री ने प्रेस का दौरा किया और छपाई प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास