आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच समझौता


परियोजनाओं में चिकित्सा और इमेजिंग उपकरण, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऑनलाइन सूचना मार्गदर्शिका 'विकासपीडिया' की शुरूआत की है, जो स्वास्थ्य सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के लिए एक पोर्टल है और 23 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। मंत्रालय द्वारा आयुष मंत्रालय को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे डिजिटलीकरण के क्षेत्र में आयुष मंत्रालय के सफलता प्राप्ति के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।


नयी दिल्ली - आयुष मंत्रालय (एमओए) और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण में एक दूसरे का सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आयुष ग्रिड परियोजना की योजना और विकास में परामर्श तथा तकनीकी सहायता प्रदान करने के बारे में सहमत हो गया है।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुपालन और आयुष के डिजिटलीकरण में आयुष मंत्रालय की ई-गवर्नेंस पहल का उद्देश्य सभी स्तरों पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा की आपूर्ति में परिवर्तन लाना है। इसके अलावा व्यापक अनुसंधान, शिक्षा, विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों की आपूर्ति और बेहतर दवाई विनियमनों को बढ़ावा देना है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आयुष ग्रिड परियोजना के दृष्टिकोण और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना देश के नागरिकों सहित आयुष के सभी हितधारकों के लिए भी लाभदायक रहेगी। इससे स्वास्थ्य देखभाल के विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।


अपने संबोधन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव श्री अजय प्रकाश साहनी ने अपने मंत्रालय के नेतृत्व वाली विभिन्न स्वास्थ्य पहलों जैसे ई-अस्पताल, ई-औषधि, ई-रक्त कोष, ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली और आंतरिक कार्य प्रवाह और अस्पतालों की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए ई-सुश्रुत के बारे में जानकारी दी। इससे देश में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की ऑनलाइन आपूर्ति का काम कुशलतापूर्वक करने में अस्पताल समर्थ हुए हैं। उनके मंत्रालय ने चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों और प्रणालियों के विकास के लिए अनेक अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को प्रायोजित किया है।


इन परियोजनाओं में चिकित्सा और इमेजिंग उपकरण, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ऑनलाइन सूचना मार्गदर्शिका 'विकासपीडिया' की शुरूआत की है, जो स्वास्थ्य सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के लिए एक पोर्टल है और 23 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय द्वारा आयुष मंत्रालय को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे डिजिटलीकरण के क्षेत्र में आयुष मंत्रालय के सफलता प्राप्ति के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत