अक्षरा सिंह ने की बाबा भोलेनाथ के लिए अपने नए गाने की शूटिंग



अक्षरा ने इस गाने की शूट में सेट पर मौजूद पूरी टीम का आभार जताया किया और कहा कि इस गाने के लिए सबों ने मेरा खूब साथ दिया है। इसलिए हम अपनी टीम के शुक्रगुजार हैं। खास कर अपने पापा बीपिन सिंह का जहां तक बात रही है इस गाने की तो सावन का महीना चल रहा है। आज हमारे गाने की शूटिंग भी पूरी हो गई है। तो हम उम्‍मीद करते हैं जल्‍द ही लोगों के बीच यह गाना होगा। इसमें काम करने में हमें बहुत मजा आया। राम देवन ने की कोरियोग्राफी सच में कमाल की है।

 

मुंबई -भोजपुरी की सुपर हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह का काम के प्रति की डेडिकेशन का जवाब नहीं, उन्‍होंने मुंबई में हो रही झमाझम बारिश में दिन भर भींग – भींग कर बाबा भोलेनाथ के लिए अपने नए गाने की शूटिंग की। सवान के महीने में हर साल भगवान भोले के प्रति अक्षरा सिंह का प्‍यार और श्रद्धा उनके गाने में दिखता है। इस बार भी नए कंसेप्‍ट के साथ मुंबई की भारी बारिश में वे भगवान शिव के लिए यह गाना कर रही हैं, जिसका संगीत घंघरू जी ने दिया है .

 

मुंबई के मढ़ स्थित मिरींदा हाउस में शूटिंग चल रही इस गाने में इंडस्‍ट्री के चर्चित डांस मास्‍टर राम देवन ने अक्षरा सिंह के लिए कोरियोग्राफी किया। उन्‍होंने अक्षरा को बारिश के बूंदों के बीच कई नायाब हुक स्‍टेप्‍स कराये। अक्षरा ने इस गाने की शूटिंग सुबह से रात तक की। इस दौरान बड़ी संख्‍या में मीडियाकर्मी भी सेट पर मौजूद रहे, जिनसे बात करते हुए अक्षरा ने कहा कि बाबा का आशीर्वाद है मुझ पर, इसलिए बारिश से मुझे कुछ नहीं होगा।

 

 अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी सिनेमा और म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में सबसे अधिक सुनी और देखी जाने वाली स्‍टार बन चुकी हैं। उनके गानों की लो‍कप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब उनके गाने रिलीज होते हैं, तो उसे मिलियन हिटस का आंकड़ा छूने में समय नहीं लगता है। इस मामले में उनके आगे पीछे कोई भी फीमेल कलाकार नहीं है और मेल कलाकारों को तो वो इन दिनों खूब टफ दे रही हैं। शायद इसकी वजह उनकी मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति डेडिकेशन है, जो अक्षरा को औरों से अलग बनाती है।


 

 







 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत