अतुल्य भारत अभियान पाटा स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता बना


पर्यटन मंत्रालय अतुल्य भारत ब्रांड के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष मीडिया अभियान चलाता है। इस अभियान को टेलीविजन, प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया में दिखाया जाता है।


नयी दिल्ली - पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था। इस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया है। इस वर्ष के लिए 78 संगठनों से 198 आवेदन प्राप्त हुए थे।


अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अतुल्य भारत 2.0 अभियान को सितंबर, 2017 में लांच किया गया था। इस अभियान की मुख्य विशेषता संभावित बाजार को ध्यान में रखते हुए कंटेंट निर्माण करना था।


अभियान 2.0 के तहत मंत्रालय के द्वारा पांच नए टेलीविजन कमर्शियल का निर्माण किया गया, जिन्हें टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया पर पूरे विश्व में प्रसारित किया गया। 



  1. योगः           “रेसट्रैक का योगी”

  2. आरोग्यः        “श्रीमान और श्रीमती जोंस का पुनर्जीवन”

  3. विलासिताः       “मैनहटन की महारानी”

  4. खान-पानः             “मसाला मास्टर शेफ”

  5. वन्यजीवनः      “पेरिस में वन्य संरक्षण क्षेत्र”


अभियान की रणनीति के तहत गंतव्य स्थलों के अनुभव के स्थान पर यात्रियों के अनुभव को विशेष महत्व दिया गया। यात्रियों के अनुभव को यात्रियों की आत्मकथा के रूप में सामने रखा गया। इसकी टैग लाइन थी- “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू”।


एशिया-पैसेफिक क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पाटा स्वर्ण पुरस्कार दिए जाते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड