दिल्ली की 10 सरकारी कॉलोनियों में 28 जुलाई को हरियाली महोत्सव के अंतर्गत विशेष पौधारोपण अभियान


इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य साझेदारों की अधिकतम भागीदारी और सहयोग से इस दौरान पौधारोपण किया जाएगा


नयी दिल्ली - आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के जुलाई से अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के लिए दिल्ली की 74 कॉलोनियों और देश के विभिन्न भागों की 29 कॉलोनियों को चुना गया है। 100 दिन की योजना के तहत निम्नलिखित कार्यों को अमल में लाया जाएगा।


घरों से निकलने वाले कचरे को स्रोत से अलग करने और घरेलू खाद बनाने के बारे में लोगों को जागरूक करनाःयह कार्य शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की मदद से किया जाएगा और लोगों को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करने तथा जैविक कचरे की खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय कॉलोनियों से कचरे के ढ़ेर को अलग करने, उसे ले जाने और उसका निपटारा सुनिश्चित करेंगे।


छत पर वर्षा के पानी के संचय के लिए संरचना का निर्माणः इस कार्य को कुछ चुनी हुई कॉलोनी की इमारतों में केन्द्रीय सार्वजनिक कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा, ताकि पानी का संरक्षण और उसका उचित इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।


103 कॉलोनियों में सफाई और हरियालीः इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य साझेदारों की अधिकतम भागीदारी और सहयोग से इस दौरान पौधारोपण किया जाएगा। दिल्ली की 10 सरकारी कॉलोनियों : (लोधी रोड कॉम्पलेक्स संकरा/सेंट्रल पार्क में सुबह 8.30 बजे; विठ्ठल भाई पटेल हाऊस, रफी मार्ग वी.पी. हाऊस पार्क में सुबह 10.30 बजे; पंडारा रोड सेंट्रल पार्क, पंडारा रोड में सुबह 9.00 बजे; बाबा खड़क सिंह मार्ग स्वतंत्रता सेनानी पार्क, मंदिर के पीछे, हैवलॉक स्कवायर, फेज-। में सुबह 10.00 बजे; चाणक्यपुरी सान मार्टिन पार्क, एस. राधाकृष्णन मार्ग में सुबह 8.00 बजे; लोधी कॉलोनी वीर सावरकर/सेंट्रल पार्क में सुबह 9.00 बजे; काली बाड़ी मार्ग जे-ब्लॉक पार्क में सुबह 10.00 बजे; सेक्टर-8, आर.के. पुरम पार्क में मकान संख्या-353 से 377 के सामने सुबह 10.00 बजे; सादिक नगर, अरबिन्दो पार्क में सुबर 10.30 बजे; शाहजहां रोड सेंट्रल पार्क, शाहजहां रोड पर सुबह 10.00 बजे) और देश भर की 29 कॉलोनियों में 28 जुलाई, 2019 को हरियाली महोत्सव के तहत एक विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। कम से कम 50 प्रतिशत स्थानीय प्रजातियों के फलों के पौधे लगाए जाएंगे। दिल्ली की कॉलोनियों की सूची सहित इसके बारे में और जानकारी www.epgc.gov.in पर देखी जा सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत