" दिव्यांग टैलेंट शो -2019 " दिल्ली में

दुनिया भर के 100 से अधिक दानदाताओं को राष्ट्रिय सेवा मनीषी पुरस्कार ,राष्ट्रिय सेवा , दधीचि पुरस्कार ,राष्ट्रिय सेवा भूषण पुरस्कार ,सेवा श्री पुरस्कार और राष्ट्रिय सेवा गौरव पुरस्कार दिए जायेंगे।  


नयी दिल्ली - नारायण सेवा संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के साथ 13वाँ दिव्यांग टैलेंट शो का भी आयोजन आगामी 14 जुलाई को दिल्ली में किया जाएगा। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दिल्ली के सिरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहे समारोह में कलाकारों के अलग अलग समूह व्हीलचेयर , बैसाखी और कैलिपर्स , कृत्रिम अंगों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें। 


 Video >> https://www.youtube.com/watch?v=d31DIhW8rt0


हर राउंड में 30 प्रतिभागी मॉडल रैम्प पर चलेंगे। दुनिया भर में दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर करने का मकसद लिए चल रहा धर्मार्थ सेवा संगठन नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों के लिए देश में धर्मार्थ अस्पताल चलाता है, विशेष रूप से पोलियो और जन्मजात दिव्यांगों के लिए।  यह एनजीओ हर साल  इंटरनेशनल अवॉर्ड सेरमनी में उन दानदाताओं के लिए सम्मानित करता है जिन्होंने नारायण सेवा संस्थान को दिव्यांग व्यक्तियों की सेवा करने में सहयोग दिया होता है।  इस वर्ष का पुरस्कार समारोह बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ , टेलीविज़न स्टार दिलीप जोशी ,मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी और उपायुक्त इरा सिंघल के साथ पद्मश्री से सम्मानित नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक अध्य्क्ष कैलाश मानव अग्रवाल और नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की उपस्तिथि में यह आयोजन किया जायेगा।  इस अवसर पर अवार्ड भी प्रदान किया जायेगा।  


दुनिया भर के 100 से अधिक दानदाताओं को राष्ट्रिय सेवा मनीषी पुरस्कार ,राष्ट्रिय सेवा , दधीचि पुरस्कार ,राष्ट्रिय सेवा भूषण पुरस्कार ,सेवा श्री पुरस्कार और राष्ट्रिय सेवा गौरव पुरस्कार दिए जायेंगे।  


इस आयोजन की घोषणा करते हुए नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता रजत गौड़ ने कहा कि यह समारोह नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव अग्रवाल के सानिद्ध्य में होगा।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड