करगिल युद्ध पर ऑनलाइन क्विज


नयी दिल्ली - रक्षा मंत्रालय MyGov.in के सहयोग से करगिल युद्ध पर एक ऑनलाइन क्विज की शुरूआत की जा चुकी है। इस क्विज का उद्देश्य युवाओं और लोगों में देश भक्ति की भावना जगाना है। यह क्विज कार्यक्रम 26 जुलाई से 4 अगस्त, 2019 तक चलेगा। क्विज का संचालन MyGov.in (https://quiz.mygov.in) प्लेटफार्म पर – हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है । क्विज की अवधि 5 मिनट की होगी और इसमें अधिकतम 20 प्रश्न पूछे जायेंगे।


क्विज के लिए 10 नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। विवरण निम्न हैं –



  • पहला पुरस्कार                 25,000 रुपये

  • दूसरा पुरस्कार                 15,000 रुपये

  • तीसरा पुरस्कार                 10,000 रुपये

  • सांत्वना पुरस्कार (सात)          5,000 रुपये (प्रत्येक)


शीर्ष 100 विजेताओं को रक्षा मंत्रालय प्रमाणपत्र प्रदान करेगा और उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2019 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


नियम व शर्तें –



  • 14 वर्ष या उससे अधिक उम्र के केवल भारतीय नागरिक ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

  • विजेता चयन करने का आधार है – कम से कम समय में अधिक से अधिक सही उत्तर देना। 5 मिनट की अवधि में 20 प्रश्न पूछे जायेंगे।

  • एक व्यक्ति क्विज में एक ही बार भाग ले सकता है।

  • प्रतियोगी को अपना नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, पत्राचार का पता, ई-मेल और मोबाइल नम्बर का विवरण देना होगा।

  • क्विज के परिणाम की घोषणा के पश्चात विजेताओं को अपनी पहचान, आयु, पता आदि के मूल प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। जमा न करने की स्थिति में चयन रद्द माना जाएगा।

  • एक मोबाइल नम्बर और एक ई-मेल का दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता।

  • किसी अनुचित/ गलत तरीके में इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर प्रतियोगी की उम्मीदवारी को रद्द माना जाएगा। इस संबंध में क्विज के आयोजक को अंतिम अधिकार होगा।   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा