कृष्‍णास्‍वामी नटराजन ने भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला


नयी दिल्ली - कृष्‍णास्‍वामी नटराजन ने भारतीय तटरक्षक बल के 23वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। भारतीय तटरक्षक बल के पांचवें बैच के अधिकारी नटराजन जनवरी 1984 में सेना में शामिल हुए थे। प्रारंभिक वर्षों के दौरान उन्‍होंने यॉर्कटाउन, वर्जीनिया के अमेरिकी तटरक्षक रिजर्व ट्रेनिंग सेंटर में चुनी हुई प्रमुख क्षमताओं नामत: खोज एवं राहत तथा सामुद्रिक सुरक्षा एवं बंदरगाह संचालन में विशेषज्ञता हासिल की।


35 वर्षों के अपने उज्‍जवल कैरियर में फ्लैग आफिसर ने समुद्र एवं समुद्र से बाहर महत्‍वपूर्ण कमान एवं स्‍टाफ नियुक्तियों का गौरव हासिल किया। उन्‍होंने सभी श्रेणियों के भारतीय तटरक्षक जल जहाजों नामत: एडवांस्‍ड ऑफशोर पैट्रोल वेसल (एओपीवी), ऑफशोर पैट्रोल वेसल (ओपीवी),  फास्‍ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी),  इनशोर पैट्रोल वेसल (आईपीवी) का कमान किया है।


फ्लैग ऑफिसर को राष्‍ट्र के प्रति अपनी विशिष्‍ट सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति का तटरक्षक पदक प्राप्‍त हो चुका है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास