फेलोशिप : नेपाली और संथाली भाषा को भी शामिल किया जाएगा


नयी दिल्ली - केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा करते हुए कहा कि संस्‍कृति के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा के धनी कलाकारों को वरिष्‍ठ/कनिष्‍ठ फेलोशिप देने की योजना में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची की शेष दो भाषाओं- नेपाली एवं संथाली को शामिल किया जाएगा। संस्‍कृति मंत्री ने यह बा नई दिल्‍ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही।


   संस्‍कृति मंत्रालय संस्‍कृति के क्षेत्र में श्रेष्‍ठ कलाकारों को वरिष्‍ठ/कनिष्‍ठ फेलोशिप प्रदान करती है। यह फेलोशिप शोध संबंधी परियोजनाओं के लिए दिया जाता है।


   सांस्‍कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) फेलोशिप की चयन प्रक्रिया के लिए नॉडल एजेंसी है। इस योजना के तहत 'साहित्यिक कलाएं' एक विषय है, जिसके अंतर्गत शोध के लिए उम्‍मीदवार 22 भाषाओं में आवेदन दे सकते हैं। इन 22 भाषाओं में अंग्रेजी और खासी भाषाओं समेत भारतीय संविधान की धारा 344 (1) और धारा 251 की 8वीं अनुसूची में वर्णित 20 भाषाएं शामिल हैं:


(1) असमी, (2) बंगाली, (3) बोडो, (4) डोगरी, (5) गुजराती, (6) हिंदी, (7) कन्नड़, (8) कश्मीरी, (9) कोंकणी, (10) मैथिली, (11) मलयालम, (12) मणिपुरी, (13) मराठी, (14) उड़िया, (15) पंजाबी, (16) संस्कृत, (17) सिंधी (18) तमिल, (19) तेलुगु और (20) उर्दू।   


      


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार