भारत का पांचवा स्फटिक मणि शिव पिंड हरदोई में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

हरदोई-भारत का पांचवा स्फटिक मणि शिव पिंड का हरदोई मे प्राण प्रतिष्ठा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर एक शोभा यात्रा भी निकाली गई। मां कात्यायनी शक्ति पीठ शाहाबाद हरदोई द्वारा सप्ताहिक शिव आराधना महोत्सव का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 



शिव  महोत्सव के पांचवें दिन अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर योगा योगेश्वरी यति जूना अखाड़ा,स्वामी नित्यानंद,पीठाधीश्वर मंगल दीप आश्रम, बलरामपुर एवं संतप्रबर स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज (पीठाधीश्वर मां बाराही शक्ति पीठ मैनपुरी) संत जन उपस्थिति रहे.



इस अवसर पर स्वामी सत्यानंद गिरि ने शिव के बारे में विस्तार से हजारों भक्तगणों की उपस्थिति में अपना प्रवचन दिया, साथ ही  लोगों को सत्यवान गुणवान स्वालंबी होने की युक्ति भी बताई। 


इस अवसर पर आशीष सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा विधायक माल्लवां ,सौरभ मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा, उमाशंकर सिंह क्षेत्राधिकारी शाहाबाद , जितेंदर ओझा कोतवाल शाहाबाद मौजूद थे। भक्त जन वैदिक मंत्र ब्राह्मणों की सानिध्य में विश्व मंगल की कामना की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मां कात्यायनी शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज, शाहबाद हरदोई द्वारा संपन्न हुआ।
 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार