दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्सौल्लास से मनाया गया


नयी दिल्ली - दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्सौल्लास से मनाया गया। DCऑफिस में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के चेयरमैन कैलाश सांखला व निगम पार्षद सुषमा चोपडा ने इस अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



पश्चिमी क्षेत्र के निगम स्कूलों के बच्चों ने स्कूली बैंड द्वारा मेहमानों का स्वागत किया व बच्चों द्वारा देश भक्ति गान व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया । इस अवसर पर निगम के सभी विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। चेयरमैन कैलाश सांखला ने अपने संबोधन में शिक्षा विभाग की भूरी - भूरी प्रशंसा की। इस अवसर काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया जो कश्मीर को समर्पित था, काव्य पाठ में Ex.En. अतुल भारद्वाज,विद्यालय निरीक्षक प्रागीलाल व सुषमा भण्डारी ने भाग लिया।



विभाग से ही फतह सिंह सहित दो कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत सुना कर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अतुल भारद्वाज ने किया चेयरमैन , निगम पार्षद  एवं शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रिषिपाल राणा के कर कमलों द्वारा बच्चों को इनाम दिये गये।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार