कम्‍युनिटी रेडियो सम्‍मेलन 27 से 29 अगस्‍त दिल्‍ली में होगा

28 अगस्‍त को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों को विभिन्‍न शैलियों में विकास संबंधी कार्यक्रमों के प्रसारण, स्‍थानीय संस्‍कृति को बढ़ावा देने, सबसे अधिक रचनात्‍मक और प्रगतिशील विषयों को शामिल करने में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्‍कार प्रदान करेंगे।


   


नयी दिल्ली - सातवां कम्‍युनिटी रेडियो सम्‍मेलन नई दिल्‍ली के डॉ. बी.आर. अम्‍ब्‍ेडकर भवन में 27 से 29 अगस्‍त तक आयोजित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्‍मेलन में देश भर में चल रहे सभी रेडियो स्‍टेशनों की भागीदारी देखने को मिलेगी।


   इस वर्ष के सम्‍मेलन का विषय 'एसडीजी के लिए कम्‍युनिटी रेडियो' है। कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों के प्रतिनिधि अपने अनुभवों के बारे में चर्चा करेंगे और निरंतर विकास लक्ष्‍य के बारे में लोगों के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम संबंधी योजनाएं तैयार करने की संभावनाओं का पता लगाएंगे।


   सम्‍मेलन में सरकार के विभिन्‍न प्रमुख कार्यक्रमों जैसे जल शक्ति अभियान और आपदा जोखिम कम करने के प्रयासों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों के लिए सोशल मीडिया और विषय वस्‍तु प्रबंधन के जरिए अनुसंधान करने, कार्यक्रम तैयार करने, उनके प्रसारण तथा समाज कल्‍याण से जुड़े संदेशों के प्रसार के बारे में भी चर्चा की जाएगी।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत