प्रिंस नावेद खान का नया एलबम 'अखियां तो दूर' का पोस्टर लांच

मुंबई - अब एक और खान की एंट्री बॉलीवुड में हो चुकी है। ये खान हैं प्रिंस नावेद खान, जो तेलंगाना फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ने के बाद अपनी नई बॉलीवुड एलबम 'अखियां तो दूर' लेकर आ रहे हैं, जिसका पोस्टर उन्होंने अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ लांच किया।



यह एक पंजाबी म्यूज़िक एलबम है, जिसको ए यू कयाल ने डायरेक्ट किया है। स्टार फॉक्स इंटरटेंमेंट,कशिश प्रोडक्शन और एम कुमार प्रोडक्शन प्रस्तुत यह एलबम अब रिलीज पर है। उससे पहले प्रिंस ने इसका फर्स्ट लुक अनाथालय में जारी किया और कहा कि वेलफेयर का काम करने में उनको दिल को तसल्ली मिलती है, इसलिए अपने हर काम में पब्लिक वेलफेयर के लिए वे वक़्त निकालते हैं।



प्रिंस का बॉलीवुड में ये दूसरा एलबम है। इससे पहले वे एक हिंदी गाना 'जरा जरा दिल धड़कने' रिलीज कर चुके हैं, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा है। अब यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है, जिसके बारे में वे कहते हैं कि इस गाने की शूटिंग मुम्बई से कुछ दूर स्थित एक डैम पर हुई है। इसमें एलबम के प्रोड्यूसर धीरज कुमार और मनोज कुमार का भी उन्हें खूब सपोर्ट
मिला। तभी जाकर यह गाना पूरा हो पाया। अलबम में प्रिंस और सुकृति की जानदार केमेस्‍ट्री दर्शकों को नजर आने वाली है।

प्रिंस नावेद खान, बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और वे उन्हीं के नक्शे कदम पर चल कर वेलफेयर का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक वेलफेयर फाउंडेशन भी बना रखी है, जिसके तहत वे जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं। इस फॉउन्डेशन के तहत तेलंगाना में 500 लोग मदद पाते हैं और जब भी मौका मिलता है।


वे कहते हैं कि उन्हें ऐसा कर सुकून मिलता है, इसलिए वे अपनी कमाई का 50% गरीबों में दान करने वाले हैं। प्रिंस सलमान खान से इन्सपायर्ड होकर लोगों की मदद करते है। वहीं एक फैन के रूप में वे सलमान खान से एक बार मुलाकात की भी ख्वाहिश रखते हैं। साथ ही वे अपनी सक्सेस के पीछे अपने परिवार और दोस्तों के सपोर्ट को एडमिट करते हैं।


बता दें कि एलबम 'अखियां तो दूर' सिंगर और म्‍यूजिक बिक्रमजीत रांझा हैं और कोरियोग्राफर सनी गुलजार और सरगम हैं। पी.आर.ओ. संजय भूषण पटियाला हैं और को प्रोड्यूसर वर्ल्‍ड म्‍यूजिक परफेक्‍ट और गिलसन इंटरटेंमेंट।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास