युवा नेता ज़मीर ख़ान यूथ कांग्रेस के नजफगढ़ ज़िलाध्यक्ष मनोनीत 


नई दिल्ली, दिल्ली के युवा नेता और द्वारका विधानसभा क्षेत्र के ज़मीनी कार्यकर्ता ज़मीर ख़ान को भारतीय राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस का ज़िलाध्यक्ष चुना गया है । ज़मीर ख़ान के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2008 में एन एस यू आई के कैम्पस अध्यक्ष से हुई उसके बाद नजफगढ़ ज़िला के एन एस यू आई अध्यक्ष बने।

 

उसके बाद 2012 में आपने यूथ कांग्रेस के लिए द्वारका विधानसभा से चुनाव में जीत दर्ज करके और अधिक लोकप्रियता प्राप्त की और पांच साल तक इस पद पर बने रहे 2018 में आप दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस मे सचिव पद के लिए नियुक्त हुए और अब इनके राजनीतिक तथा सामाजिक प्रभाव को देखते हुए यूथ कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि ज़मीर ख़ान क्षेत्र के हर अमीर ग़रीब युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से जुड़े हुए हैं और ज़मीनी स्तर पर बहुत ही सराहनीय काम कर रहे हैं जिसकी वजह से ज़मीर ख़ान क्षेत्र के हर वर्ग के दिल में उचित स्थान तथा सम्मान रखते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास