बच्चा बच्चा बोले हिंदी , हिंदी बहुत महान है


हिन्दुस्तान ------
हिन्दुस्तान------
हिन्द देश की गौरव गाथा
 हिन्दी ही बतलाती है
अधरों पर मुस्कान लिये
ये गीत प्यार के गाती है
आंखों में जो भाव तैरते
उस की ये पह्चान है
बच्चा बच्चा बोले हिंदी 
हिंदी बहुत महान है
हिन्दुस्तान-------
हिन्दुस्तान--------


साहित्य के प्राण इसी से
इक इक शब्द है एतिहासिक
देश के हर कोने मे हिंदी 
दिल्ली पूना या नासिक
पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण
भाषा से उत्थान है
बच्चा बच्चा बोले हिंदी 
हिंदी बहुत महान है



हिन्दुस्तान ---------
हिन्दुस्तान ----------


सब भाषायें नदियों जैसी
हिन्दी सागर जैसी है
आकर सब मिल जाती इसमें
लगती ममता जैसी है 
वैज्ञानिक है तकनीकी है
हिन्दुस्तान की शान है
बच्चा बच्चा बोले हिंदी 
हिंदी बहुत महान है
हिन्दुस्तान --------
हिन्दुस्तान-------


>>>>>>>>><<<<<<<<<


 गीत           
आओ  हम हिंदी में बाँटें 
सुख- दुख और व्यव्हार
सचमुच जीवन को मिल पाये
इक अनुपम उपहार।


सब भाषाओं का है संगम 
संस्कृत है बुनियाद
अपनी  ही कुछ भ्रष्टाचारी
निकली है औलाद
गैर मुल्क की भाषा से क्यूं
करते इतना प्यार
आओ हम हिन्दी में बाँटे-----------


अंग्रेजी है सौतेली पर
पाती है सम्मान
हिंदी ममता का है सागर 
रूठी क्यूं मुस्कान
माँ की खुशियां लौटा दें हम 
न हों हम लाचार
आओ हम हिंदी में बाँटे------------


भारत माँ के हर बेटे को 
याद रहे ये हिंदी
हिन्दुस्तानी के माथे पर
दमके हिंदी  बिंदी 
हिंदी और मातृभाषा से
केवल अपना प्यार
आओ हम हिंदी में बाँटे-----------
अकादमी तो  केवल करती
भाषाओं से प्यार
हिन्दुस्तानी भाषा ना अब 
होगी यूं लाचार
यही प्रयास दिन-रैन करें हम 
माने न कभी हार
आओ हम हिन्दी में बाँटे 
सुख-दुःख और व्यवहार।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत