BPR&D ड्रोन टेक्नालॉजी पर राष्ट्रीय सेमिनार और प्रदर्शनी आयोजित करेगा


नयी दिल्ली - सभी राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों, सीएपीएफ, सीपीओ को ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकी के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करना और छद्म ड्रोनों के नियंत्रण के लिए व्यापक और समुचित समाधान के बारे में बताना, इस सेमिनार और प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य है।


गृह मंत्रालय का पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) 26 सितंबर को नई दिल्ली मुख्यालय में ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकी पर आधारित एक राष्ट्रीय सेमिनार और प्रदर्शनी आयोजित करेगा और हरियाणा के भोंडसी में सीमा सुरक्षा बल परिसर में 27 सितंबर को ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करेगा।


इस सेमिनार में



  • 'चुनौतीपूर्ण परिदृश्य – सीमा – तेल/गैस – महत्वपूर्ण अवसंरचना – नागर विमानन – आतंकवाद – कानून प्रवर्तन' विषय पर छद्म ड्रोनों के खतरे के बारे में राज्यों की पुलिस, सीएपीएफ, भारतीय वायुसेना, उद्योगजगत और तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) के विशिष्ट पैनलिस्टों पर चर्चा की जाएगी।

  • 'ड्रोन-रोधी का पता लगाने के कार्य को समझना, पहचान करना, ट्रैकिंग करना, छद्म ड्रोनों को निष्क्रिय करना' विषय पर नवीनतम ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकियों/उपकरणों के बारे में विशिष्ट पैनलिस्टों द्वारा चर्चा की जाएगी, जिससे भागीदारों को इससे अवगत होने का अवसर मिलेगा।

  • 'ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकी के लिए नीतिगत कार्यक्रम' विषय पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागर विमानन ब्यूरो, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं उद्योगजगत के विशिष्ट पैनलिस्टों द्वारा चर्चा की जाएगी।


राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों/सीएपीएफ/सीपीओ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित 100 से भी अधिक पुलिस अधिकारी/प्रतिनिधि दो दिन के इस सेमिनार और प्रदर्शनी में भाग लेंगे। प्रदर्शनी और क्षेत्रीय आयोजन में लगभग आठ कम्पनियां भाग ले रही हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा