इंटरनेट सूचना का भंडार है, लेकिन पुस्‍तकें ज्ञान प्रदान करती हैं : अमित खरे


25वां दिल्ली पुस्तक मेला 11 सितंबर से 15 सितंबर, तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स और आईटीपीओ ने किया है। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर  पुस्तक मेले की विषय-वस्‍तु उन्‍हें समर्पित की गई है।


नयी दिल्ली -सूचना एवं प्रसारण सचिव  अमित खरे ने प्रगति मैदान, नई दिल्‍ली में दिल्ली पुस्तक मेले में प्रकाशन विभाग के स्टॉल का उद्घाटन किया। खरे ने प्रकाशन विभाग की पांच पुस्‍तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय गांधी संग्रहालय के निदेशक ए.अन्‍नामलाई भी मौजूद थे।


 अमित खरे ने हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा अनेक भारतीय भाषाओं में महान विभूतियों के जीवन परिचय से जुड़ी पुस्‍तकें प्रकाशित कर लोगों को उनके करीब लाने के लिए प्रकाशन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने इंटरनेट के युग में पुस्‍तकों की फलती-फूलती  संस्‍कृति की चर्चा करते हुए कहा, हालांकि इंटरनेट सूचना का खजाना है, लेकिन पुस्‍तकें ज्ञान प्रदान करती है।


गांधीवादी विचारों पर पुस्‍तकों का एक प्रमुख प्रकाशक होने के नाते, प्रकाशन विभाग ने प्रिंट और ई-संस्‍करण में महात्‍मा गांधी शीर्षक की एक श्रृंखला प्रदर्शित की है। राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के भाषणों और इतिहास तथा धरोहर सहि‍त अन्‍य विविध विषयों, बच्‍चों के साहित्‍य, कला और संस्‍कृति, आजादी के लिए राष्‍ट्रीय आंदोलन, राष्‍ट्रीय नेताओं की जीवनियां, वनस्‍पति और जीव-जंतु, विज्ञान और अर्थव्‍यवस्‍था, राष्‍ट्रपति भवन पर पुस्‍तकें इस मेले में प्रदर्शित की गई है। प्रकाशन विभाग का स्‍टॉल प्रगति मैदान में हॉल नंबर-7 के सामने है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा