कैट ने फ़िक्की,सीआईआई से सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने निर्माता सदस्यों से उपयोग में न लाने का आग्रह किया


नयी दिल्ली - कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल  ने कहा कि यह एक तथ्य है कि यदि वस्तु उत्पादन में अथवा तैयार माल में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता है और वैकल्पिकवस्तुओं को पैकेजिंग में उपयोग किया जाता है तो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग  निम्न स्तर तक हो सकता क्योंकि इससे जिस व्वैकल्पिक पैकेजिंग में व्यापारियों कोनिर्माताओं से सामान मिलेगा उसी पैकिंग में उपभोक्ताओं को सामान दिया जा सकता है ।


एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के प्रबल समर्थन में कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने उद्योग संगठनों फिक्की, सीआईआई, एसोचैम और पीएचडी चैंबर को एक पत्र भेजकर उनसे अपने सदस्य उद्योगों को सलाह देने के लिए कहा की वो अपनी उत्पादन लाइन या तैयार माल की पैकेजिंग में एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के समर्थन में 2 अक्टूबर से एकलउपयोग प्लास्टिक पैकेजिंग में कोई भी सामान कोई निर्माता व्यापारियों पर न लादे।


कैट ने 1 सितम्बर से देश भर में व्यापारियों और लोगों को पर्यावरण पर प्लास्टिक के उपयोगके प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है और व्यापारियों को अपनी दुकानों में प्लास्टिक के विकल्प का उपयोग करने और ख़रीदारीके लिए अपने ग्राहकों को कपड़े या जूट बैग का उपयोग करने के लिए सलाह देने को कहा है । 


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने उधयोग संगठनों को भेजे पत्र में कहा कि व्यापारी आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा हैं जोनिर्माताओं से सामान प्राप्त करते हैं और उपभोक्ताओं को वितरित करते हैं। व्यावसायिक समुदाय निर्माता या आपूर्ति श्रृंखला से जिस भी पैकेजिंग में सामान प्राप्त करता है उसीपैकिजिंग में उपभोक्ताओं को देता है ।


यह उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किए जा रहे अधिकांश उत्पादों को एकल उपयोग प्लास्टिक में पैक किया जाता है।इसलिए निर्माता के स्तर पर  एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करना व्यापारियों के नियंत्रण से परे है।उन्होंने आगे कहा कि इस संदर्भ में उद्योगों के संगठनहोने के वो अपने सदस्य उद्योगों को सलाह देते हुए कह सकते है कि वे अपने उत्पादन लाइन में या तैयार माल की पैकिंग में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें एवं इसकेबजाय अन्य विकल्प का उपयोग करे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत