केन्द्रीय विद्यालय के 16 छात्र प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 को चंद्रमा की धरती पर उतरता हुआ देखेंगे


बेंगलुरू  - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतरता हुआ देखने के लिए इसरो के बेंगलुरू स्थि‍त मुख्‍यालय जाएंगे। इस ऐतिहासिक पल के अवसर पर वे कक्षा-8 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए आयोजित अंतरिक्ष पहेली के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।


एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्‍होंने विज्ञान और इसकी उपलब्धियों की गहरी सराहना की है। मोदी की इसरो यात्रा से भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को नवाचारी मस्तिष्‍क और जिज्ञासी की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी। चंद्रयान-2 मिशन में अपनी व्‍यक्तिगत रूचि दिखलाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को भारतीय हृदय में भारतीय आत्‍मा की संज्ञा दी है। इससे प्रत्‍येक भारतीय को खुशी मिलेगी। यह पूरी तरह स्‍वदेशी मिशन है।


इसरो ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि 07 सितम्‍बर 2019 को एक से दो बजे आईएसटी के बीच लैंडर विक्रम के उतरने की प्रक्रिया शुरू होगी और यह  डेढ़ से ढ़ाई बजे के बीचटच डाउन होगा।


देश भर के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के छात्र प्रधानमंत्री के साथ इसरो बेंगलुरु में चंद्रयान-2 की ऐतिहासिक लैंडिंग देखेंगे। इन छात्रों का चयन इसरो ने ऑनलाइन स्पेस क्विज के जरिए किया है। देश भर के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के कुल 150279 छात्रों ने इसरो द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्पेस क्विज में हिस्सा लिया था। छात्रों की सूची नीचे दी जा रही है।


 चंद्रमा पर चंद्रयान-2 के प्रत्यक्ष लैंडिंग को देखने के लिए चुने गए छात्रों और उनके विद्यालयों के नाम-


1. निश्चल बादया, केवी एसएसी अहमदाबाद


2. अनुष्का अग्रवाल, केवी नम्बर-01 अहमदाबाद


3. जीशान संजीब, दसवीं कक्षा, केवी नंबर 1 जलहल्ली, बेंगलुरु


4. कनिष्का गुप्ता, कक्षा आठ, केवी आईटीबीपी करेरा (मध्य प्रदेश)


5. अक्षत, केवी-3 बीआरडी चंडीगढ़


6. मनोज्ञ सिंह, कक्षा-नौ, केवी नंबर 2 दिल्ली कैंट


7. बीवी नफ़ारसथ निदा, दसवीं कक्षा, केवी कावर्थी (लक्षद्वीप)


8. देवलीना हजारिका, कक्षा आठ, केवी ओएनजीसी जोरहट (असम)


9. कुमारी गरिमा शर्मा, कक्षा नौ, केवी चुरू (राजस्थान)


10. औजस्व, कक्षा नौ, केवी बंतालाब (जम्मू और कश्मीर)


11. यश गुप्ता, कक्षा-दस, केवी एनएचपीसी-सिंग्ताम, सिक्किम


12. श्रीजल चंद्राकर, कक्षा नौ, केवी महासमुंद (छत्तीसगढ़)


13. अन्या सिंह, केंद्रीय विद्यालय, मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल


14. अविप्सा पति, केंद्रीय विद्यालय, एनईएचयू, शिलांग


15. कुमारी सोनी नोंग्मैथम, कक्षा-दस, केवी लोकटक (मणिपुर)


16. कुमारी तेजस्विनी, कक्षा आठ, केवी एनईआरआईएसटी (अरुणाचल प्रदेश)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत