NCC ने देश भर में स्‍वच्‍छता साइकिल रैली निकाली


नयी दिल्ली - यह रैली देश के चार विभिन्‍न हिस्‍सों, दक्षिण में तिरुअंनतपुरम और पुद्दुचेरी, पूर्वोत्‍तर में गुवाहाटी, उत्‍तर में जम्‍मू तथा पश्चिम में पणजी से शुरू होकर 27 सितम्‍बर, 2019 को नई दिल्‍ली के इंडिया गेट में 'स्‍वच्‍छ भारत हरित भारत' के संदेश के साथ संपन्‍न होगी।


प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर, 2014 को नई दिल्‍ली के राजपथ से 'स्‍वच्‍छ भारत अभियान' का शुभारंभ किया था। अभियान का लक्ष्‍य 2 अक्‍टूबर, 2019 तक 'स्‍वच्‍छ भारत' के विजन को पूरा करना है।


    नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) ने स्‍वच्‍छ भारत अभियान का अहम हिस्‍सा बनने की पहल करते हुए इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया है। इसके तहत एनसीसी द्वारा पूरे देश में साइकिल रैली आयोजित की गई है, जिसमें देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।


रैली के नई दिल्‍ली पहुंचने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रक्षा राज्‍य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक मुख्‍य अतिथि होंगे। इस अवसर पर देश भर से आए एनसीसी के 1800 कैडेट और 725 साइकिल सवार के अलावा कई गणमान्‍य लोग भी उपस्थित रहेंगे।       


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार