विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए जाएंगे


नयी दिल्ली - भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय वार्षिक रूप से भ्रमण, पर्यटन तथा आतिथ्य सत्कार वर्गों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार देता है। यह पुरस्कार राज्य सरकारों / केन्द्रशासित प्रदेशों, वर्गीकृत होटलों, विरासत होटलों, स्वीकृत ट्रेवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, पर्यटक परिवहन ऑपरेटरों, व्यक्तियों और अन्य निजी संगठनों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।


राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार भ्रमण, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार क्षेत्र में उपलब्धियों की मान्यता के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार के रूप में उभरा है। विश्व पर्यटन दिवस में कुल 22 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।


विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति  एम.वेंकैया नायडू की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में कुल 76 पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल तथा संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के महासचिव श्री जोराब पोलिलीकाशविलिविल उपस्थित रहेंगे।


संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने 'पर्यटन और रोजगारः सभी के लिए बेहतर भविष्य' विषय पर विश्व पर्यटन दिवस 2019 मनाने के लिए भारत को मेजबान देश चुना है। विश्व पर्यटन दिवस पूरे विश्व में हर वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में पर्यटन और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस आयोजन का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दी विकास लक्ष्य (एमडीजी) में दी गई वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और इन लक्ष्यों की प्राप्ति में पर्यटन क्षेत्र के संभावित योगदान को बताना है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार