अनिल काबरा की तीसरी फिल्‍म में होंगे गोलू ,11 अक्‍टूबर से शूटिंग शुरू


मुंबई - अनिल काबरा निर्मित प्रोडक्‍शन नंबर 3 में गोलू  लीड रोल में होंगे और इस फिल्‍म की शूटिंग 11 अक्‍टूबर से रायपुर में होनी है। इस‍ फिल्‍म को सतीश जैन डायरेक्‍ट करेंगे। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर 15 करोड़ से उपर की कमाई करने वाली फिल्‍म 'हंस जन पगली फंस जइबे' का रीमेक है, जिस की शूटिंग का शेड्यूल 45 दिनों का है। इसको लेकर तैयारियां भी जोर – शोर से चल रही है।


हिंदी, राजस्‍थानी, मराठी समेत अन्‍य कई भाषाओं  में फिल्‍म बना चुके निर्माता –अनिल काबरा ने पिछले दिनों एक साथ पांच फिल्‍में बनाने की बात कही थी, जिसमें उनकी तीन फिल्‍मों के अभिनेता का सलेक्‍शन हो चुका है। इनमें से एक फिल्‍म में समर सिंह हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। दूसरी फिल्‍म में सनिया नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म का मुहूर्त हो गया है और अब तीसरी फिल्‍म के लिए अभिनेता के तौर पर ऋषभ कश्यप गोलू का सेलेक्‍ट किया गया है। वहीं, दो और फिल्‍म की घोषणा जल्‍द ही की जायेगी।


 निर्माता अनिल काबरा ने बताया कि राज यादव और आजाद सिंह का लिरिक्‍स इस फिल्‍म में होगा, जबकि संगीतकार राजेश झा है । वहीं, अनिल काबरा के  पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि उनका लक्ष्य अपनी कंपनी इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड के तहत अधिक से अधिक अपरंपरागत कंटेन्ट का निर्माण और वितरण है और साथ ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाना है। साल 2018 में भी तमाम भारतीय भाषाओं में उनकी एक से बढ़ कर एक फिल्‍में रिलीज हुई। तो उन्‍होंने कई फिल्‍मों के इलेक्‍ट्रॉनिक राइट भी खरीदे। अब पांच फिल्‍म खुद अपने प्रोडक्‍शन से लेकर आ रहे हैं, जिस पर पूरी इंडस्‍ट्री की नजर है।  






 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा