डेफएक्‍सपो-2020 वेबसाइट लॉन्‍च,डीपीएसयू और आयुध कारखानों के उत्पादों के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराती है


डेफएक्सपो 2020 की कवरेज के लिए मीडियाकर्मी भी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं


नयी दिल्ली - डेफएक्सपो में व्यावसायिक दिनों के दौरान अर्थात 05-07 फरवरी, 2020 तक जाने के लिए व्‍यापारी वेबसाइट पर अपने टिकट खरीद सकते हैं। 08 फरवरी, 2020 को आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा। हालांकि आम लोगों को इसके लिए वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा और उनके पंजीकृत ईमेल पते पर ई-टिकट भेजे जाएंगे। प्रदर्शक और आम लोग वेबसाइट पर  'हमसे संपर्क करें'  मेनू का उपयोग कर पूछताछ कर सकते हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 05-08 फरवरी,2020 को आयोजित होने वाले डेफएक्सपो के 11वें संस्करण की वेबसाइट  लॉन्च की। प्रदर्शकों को वेबसाइट www.defexpo.gov.in ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करती है। इसके अलावा वेबसाइट डीपीएसयू और आयुध कारखानों के उत्पादों के बारे में जानकारीपूर्ण उपलब्‍ध कराती है।  


वेबसाइट प्रदर्शकों को पहले-आओ, पहले-पाओ के आधार पर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कराने और स्थान बुक कराने की सुविधा देती है। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान और बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों के लिए सम्‍मेलन कक्ष और अन्‍य स्थानों की बुकिंग सुविधा उपलब्‍ध कराती है। प्रदर्शक 31 अक्टूबर से पहले वेबसाइट पर जगह बुक करके प्रारंभिक छूट का लाभ उठा सकते हैं।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत