हमारी पीढ़ी के भविष्य को बचाने के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करे 


नयी दिल्ली - गृह राज्यमंत्री ने 'नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' के विषय में स्कूली छात्रों, अध्यापकों, सुबह टहलने वालों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं प्लॉगिंग की शुरूआत करते हुए नेहरू पार्क में प्लॉगिंग अभियान के लिए एनडीएमसी स्कूल के छात्रों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने 'नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' के बारे में जागरूकता फैलाने के बारे में एक अत्यंत सूचनात्मक नुक्कड़-नाटक पेश किया।


गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों के अधिक इस्तेमाल से जलवायु परिवर्तन में तेजी आती है और धरती का पारस्थितिकीय संतुलन बिगड़ता है। उन्होंने दिल्ली में एनडीएमसी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण, प्लॉगिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक में कमी लाने के अभियान के दौरान यह कहा।


 रेड्डी ने कहा कि समय आ गया है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए संतुलित तरीके से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि धरती के लिए प्लास्टिक खतरनाक है और हमारी पीढ़ी के भविष्य को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करे।


श्री रेड्डी ने कहा कि हम अपने जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करें। इसके मद्देनजर पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी न केवल स्थानीय निकायों और सरकार की है, बल्कि यह जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इस प्रयास को जनांदोलन बनाया जाना चाहिए। रेड्डी ने कहा कि नई दिल्ली में पारस्थितिकीय संतुलन को कायम रखने और वायु प्रदूषण के स्तर में और कमी लाने के प्रयास किये जाने की जरूरत है।


इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव और एनडीएमसी के कार्रवाहक अध्यक्ष विजय कुमार देव भी उपस्थित थे।     


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड