लद्दाख में अपने तरह का पहला ट्रेकिंग ट्रैनिंग कोर्स शुरू


लद्दाख में पर्यटन के विकास के लिए इस क्षेत्र में यह अपने तरह का पहला पाठ्यक्रम है, जिसमें दस दिनों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में स्थानीय युवाओं को माउंटेन ट्रेकिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है और उन्हें इसका व्यावहारिक अऩुभव प्रदान किया जा रहा है। पहले बैच में 30 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रवेश दिया गया है, जो  29 सितंबर, 2019 को शुरू हुआ। तीन बैचों में लगभग 90 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।


प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अक्टूबर, 2019 को पूरे होंगे। संक्षिप्त विवरण के साथ ट्रेकिंग कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्पीथु, थेन, जिनचेन, रूम्बाक, स्टॉक ला बेस, स्टॉक के भागीदार 10 दिनों में लेह पहुंचेंगे। युवाओं में ट्रेकिंग के मूलभूत कौशल विकसित करना इस प्रशिक्षण का लक्ष्य है। बाद में ये युवा गाइड अथवा उद्यमी बनने में इन कौशलों का उपयोग कर सकेंगे।  


लद्दाख में पर्यटन के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल के नेतृत्व में, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के भारतीय स्कीइंग एण्ड माउंटेनियरिंग संस्थान (आईआईएसएम) गुलमर्ग ने पर्यटन मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान - भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) के सहयोग से ट्रेकिंग के क्षेत्र में एक साहसिक पर्यटन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड