नीट यूजी 2026 : एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय

० आशा पटेल ० 
जयपुर | एलन जयपुर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय रैंक हासिल करते हुए जयपुर शहर के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में अपनी जगह बनाई है तथा भविष्य के चिकित्सक पेशेवरों को तैयार करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है।

वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड राजस्थान अरुण जैन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण तथा एलन द्वारा प्रदान किए गए निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन के बल पर नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि एलन जयपुर के अनेक क्लासरूम विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक प्राप्त की हैं। संस्थान ने एक बार फिर देश की प्रथम श्रेणी की संस्थाओं में अपनी जगह हासिल कर अपने सशक्त शैक्षणिक तंत्र तथा परिणामोन्मुखी शिक्षा पद्धति की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया है।
अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर के विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्टिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा निरंतर प्रदर्शन और विश्लेषण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एलन जयपुर आने वाले वर्षों में भी उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए सफलता के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।

 उपलब्धियाँ – नीट यूजी 2026: टॉप 200 : 3 विद्यार्थी, टॉप 400 : 6 विद्यार्थी, टॉप 1000 : 10 विद्यार्थी, टॉप 1500 : 15 विद्यार्थी तथा टॉप 2000 : 21 विद्यार्थीयों ने जगह बनाई । नीट-यूजी 2026 में इन विद्यार्थी ने रैंक हासिल की : अजय चौधरी – 144, देवेश सिंह गुर्जर – 153, दक्ष खंडेलवाल – 154, भव्य यादव – 319, बुशरा फिरोज – 354, लक्ष्य सिंघल –362, जयश्री पारीक – 604, पीयूष बंसल – 617, ईशान कटारिया – 903, विभोर – 968, रचित गोयल – 1232, उपकार सिंह राणा – 1238, चित्रांश राज भारद्वाज – 1291, कार्तिक शर्मा – 1317, जयवर्धन भारद्वाज – 1336, राघव डगायच – 1636, सृष्टि शर्मा – 1675, प्रत्युष जैन - 1731, सृष्टि शिवनानी – 1750, जयश्री लखेरा – 1813 तथा स्नेहा चौधरी – 1920 ने जगह बनाई ।

अपनी उत्कृष्ट सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एलन करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। देशभर में एलन के विद्यार्थियों ने शीर्ष अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में एलन को भारत के सबसे विश्वसनीय और सफल कोचिंग संस्थानों में से एक के रूप में पुनः अपना नाम स्थापित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार