रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की,सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया

By Qutub Mail,Correspondent.
मुंबई : मुकेश डी. अंबानी, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि “रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है। सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया है। हमारे अलग-अलग तरह के बिज़नेस पोर्टफ़ोलियो ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है, वह भी ऐसी तिमाही में जब भू-राजनीतिक तनाव जारी रहे और कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा।

इस तिमाही में डिजिटल सर्विसेज़ बिज़नेस की ग्रोथ की रफ़्तार बनी रही। मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज सर्विसेज़ में जियो का प्रदर्शन शानदार रहा, जिससे सालाना आधार पर कमाई में 15% की अच्छी ग्रोथ हुई। तिमाही के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने SEBI के पास अपना DRHP फ़ाइल किया, जो इसकी पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाला IPO जियो के सफ़र में एक अहम पड़ाव होगा और निवेशकों को भारत की डिजिटल ग्रोथ स्टोरी में शामिल होने का मौका देगा।
रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में दमदार ग्रोथ दिखाई है और सभी कंज़म्पशन फ़ॉर्मेट और चैनलों में अच्छा परफॉर्मेंस किया है। हमारी ओमनी-चैनल मौजूदगी लाखों भारतीय ग्राहकों को सेवा दे रही है और मुझे भरोसा है कि यह भारत की लॉन्ग-टर्म कंज़म्पशन ग्रोथ का फ़ायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस तेज़ी से बढ़ रहा है और FMCG ब्रांड्स का पोर्टफ़ोलियो भारतीय ग्राहकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। RCPL का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में दो गुना से ज़्यादा हो गया है।

O2C बिज़नेस ने तिमाही के दौरान दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऑल-टाइम हाई मिडिल डिस्टिलेट क्रैक्स और बेहतर डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल डेल्टाज़ का योगदान रहा। यह कामयाबी मुश्किल ग्लोबल एनर्जी मार्केट और सप्लाय चेन में रुकावटों के बावजूद मिली। हमारी टीमों ने ऑपरेशनल-एजिलिटी के साथ इस मुश्किल माहौल का सामना किया और घरेलू बाज़ार में ज़रूरी ईंधन और मटीरियल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की।

इस तिमाही में, मूडीज़ रेटिंग्स ने हमारे विदेशी मुद्रा डेट इश्युएंस को "Baa1" में अपग्रेड किया, जो हमारे कैश फ़्लो और वित्तीय स्थिति की मज़बूती को दिखाता है। मुझे अपने बिज़नेस की मज़बूती और अपने लोगों के प्रतिभा व प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है। FY27 की शुरुआत मुझे आने वाले साल के बारे में नई उम्मीद देती है, क्योंकि हम नए एनर्जी प्रोजेक्ट्स को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने और जियो IPO के ज़रिए वैल्यू अनलॉक करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

आकाश एम. अंबानी, मैनेजिंग डायरेक्टर, जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड ने कहा कि “जियो ने ख़ुद को एक डीप-टेक कंपनी के तौर पर स्थापित किया है और कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज़ में तेज़ी से इनोवेशन करके दिखाया है। हमारा मज़बूत पेटेंट पोर्टफ़ोलियो, जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है, इसी बात को रेखांकित करता है। हम चाहते हैं कि इन तकनीकों के जरिए भारत के हर नागरिक तक लगातार नई डिजिटल सेवाएं पहुंचें और जियो आने वाले कई वर्षों तक इंडस्ट्री में अग्रणी ग्रोथ देता रहे।

 भारत में पब्लिकली-लिस्टेड कंपनी बनने की अपनी यात्रा के अगले चरण की ओर बढ़ते हुए, हम अपना डीप टेक फ़ोकस बनाए रखेंगे और भारत सहित वैश्विक स्तर पर डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को अधिक व्यापक और सुलभ बनाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार