5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G

By Qutub Mail,Correspondent.
नई दिल्ली : जियो ने 5G और डिजिटल कनेक्टिविटी के दम पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। रिलायंस के तिमाही नतीजों में इसकी तस्वीर और साफ हो गई। जियो का कुल ग्राहक आधार बढ़कर 53.33 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि जियो True5G का सब्सक्राइबर बेस जून 2026 तक 28.5 करोड़ के आंकड़े को छू गया। पिछले 12 महीनों में जियो के 5G ग्राहकों की संख्या में 7.3 करोड़ की तेज बढ़ोतरी हुई है।

सिर्फ 5G ग्राहकों की संख्या ही नहीं बढ़ी, जियो के नेटवर्क पर 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक का करीब 1.5 गुना हो चुका है। नतीजों में कुछ और दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए। जियो नेटवर्क पर प्रति ग्राहक डेटा खपत 43.7 GB प्रति माह रही, जबकि तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 26.9% बढ़कर 69.4 बिलियन GB तक पहुंच गया। यह संकेत देता है कि भारत में अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क पर जियो की पकड़ तेजी से गहरी हो रही है।

मोबाइल कनेक्शन्स के मोर्चे पर भी जियो की रफ्तार बनी रही। तिमाही के दौरान जियो का नेट सब्सक्राइबर एडिशन 89 लाख रहा। जून ’26 तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 53.33 करोड़ तक पहुंच गया। ग्राहक संख्या में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है, जब कंपनी 5G नेटवर्क पर उपयोग और डेटा खपत, दोनों मोर्चों पर मजबूत रफ्तार दिखा रही है।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी जियो की स्थिति मजबूत हुई है। जून 2026 तक कुल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 2.86 करोड़ रहे। पिछले 12 महीनों में करीब 86 लाख नए एडिशन हुए, जिससे जियो का मार्केट शेयर 43% से अधिक हो गया। जियो एयरफाइबर का कुल सब्सक्राइबर बेस 1.4 करोड़ से अधिक रहा और इसने पिछले 12 महीनों में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड एडिशन में 75% से अधिक योगदान दिया।

जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशनल प्रदर्शन भी मजबूत रहा। पहली तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का रिकॉर्ड EBITDA Y-o-Y आधार पर 15.1% बढ़कर ₹20,865 करोड़ रहा। रिकॉर्ड EBITDA मार्जिन 53.3% दर्ज किया गया। इसी दौरान जियो का नेट प्रॉफिट Y-o-Y आधार पर 9.2% बढ़कर ₹7,764 करोड़ रहा।

मोबाइल 5G, डेटा खपत और होम ब्रॉडबैंड, तीनों मोर्चों पर बढ़त यह दिखाती है कि जियो केवल ग्राहक संख्या में ही नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी की डिजिटल कनेक्टिविटी के वास्तविक इस्तेमाल में भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली