संदेश

नवंबर 1, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रीकांत सोमानी द्वारा "लद्दाख की पवित्र कला : लुप्त होते खजाने ( Sacred Art of Ladakh: Fading Treasures ) पुस्तक का विमोचन

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली,उद्योगपति, रिसर्चर,फोटोग्राफर और लेखक श्रीकांत सोमानी ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी पुस्तक "लद्दाख की पवित्र कला: लुप्त होते खजाने (Sacred Art of Ladakh: Fading Treasures) का विमोचन किया। नियोगी बुक्स द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक लद्दाख की पवित्र बौद्ध कला, वास्तुकला और आध्यात्मिक परंपराओं को समेटती है। यह उस अनमोल सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करती है, जिसके धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने और हमेशा के लिए लुप्त हो जाने का खतरा है। श्रीकांत सोमानी ने चार दशकों से भी अधिक समय में लद्दाख की नौ यात्राएं कीं। उनकी पहली यात्रा 1981 में हुई थी। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने देखा कि कई कलाकृतियों के रंग फीके पड़ रहे थे, दीवारों पर बने चित्र पानी से खराब हो रहे थे और दीवारों का प्लास्टर उखड़ रहा था। इससे पीढ़ियों पहले अज्ञात कलाकारों द्वारा बनाई गई इन कलाकृतियों को नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में फोटोग्राफी उनके लिए केवल कलात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं रही, बल्कि इन अनमोल धरोहरों को तस्वीरों में सहेजने का जरिया बन गई, जो शायद भव...

हिंदी व्यंजनों की कहानी

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  ( क ) कलम आज बहुत ख़ुश थी। आज कलम ने बहुत अच्छी कहानी लिखी। ( ख ) ख़बर पूरे जंगल में फैल गई थी कि आज ' गधा ' राजा बन रहा है । ( ग) गधा , राजा ! शेर तो शर्म से अपनी माँद में जाकर सो गया था ( घ ) घन - घन , घन बरसने ही वाले थे। घन , यानि बादल। ( ड़ ) ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ज़ोरदार आवाज़ के साथ बादल गरजने लगे। तभी , (च ) चम्पू हाथी झूमता - झूमता आया । क्या हुआ ? आज शेर राजा चुप क्यूँ है? मगर ! शेर नहीं बोला । ( छ ) छप -छप -छपाक - छपाक - छप बूंदें गिरने लगीं । ( ज ) जल ही जल । लगता था जंगल जलमग्न हो गया । ( झ ) झरने बहने लगे, लग रहा था झरनों ने सुंदर राग छेड़ दिया हो । झरने यानि पहाड़ों से गिरता हुआ पानी । समझ आया बच्चों !! ( ञ ) ञ- ञ- ञ- ञ- ञ- ञ-ञ का स्वर गूँज रहा था । ( ट ) टप- टप- टप- टप पत्तों से बूँदे झर रही थी। ( ठ ) ठंडी - ठंडी हवा बहने लगी । ( ड ) डालियों पर बंदर वो अन्य पक्षी चिपक कर बैठे थे । ( ढ ) दूर ढलान पर खरगोशों की टोली उछल - कूद कर रही थी । ( ण ) ण - अ - अ- अ- ओमकार का जाप पत्ता - पत्ता सुन रहा था क्यूँकि मौसम सुहाना हो गया था (...

कंट्री क्लब ने लॉन्च किया मास्टर कार्ड तुर्किये और बेबी बूमर्स मेंबरशिप कार्ड

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता,पश्चिम बंगाल : कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलिडेज़ लिमिटेड, जो क्लबिंग, फिटनेस, हॉलिडे और मनोरंजन के क्षेत्र में भारत के प्रतिष्ठित नामों में से एक है, ने अपने सदस्यों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए दो पहलों की घोषणा की है: कंट्री क्लब मास्टर कार्ड तुर्किये, जो तुर्किये में अंतरराष्ट्रीय हॉलिडे के अवसरों को बढ़ावा देता है, और कंट्री क्लब बेबी बूमर्स मेंबरशिप कार्ड, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार की गई एक विशेष मेंबरशिप योजना है, जिसमें आजीवन क्लब सदस्यता के साथ आकर्षक हॉलिडे और जीवनशैली लाभ शामिल हैं। ये पहल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के अवसरों का विस्तार करने, हॉस्पिटैलिटी साझेदारियों को मज़बूत करने और सदस्यों की विविध आवश्यकताओं के अनुरूप मेंबरशिप योजनाएँ प्रस्तुत करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। कंट्री क्लब मास्टर कार्ड तुर्किये पहल का उद्देश्य तुर्किये को कंट्री क्लब के सदस्यों के लिए एक पसंदीदा हॉलिडे गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना तथा भारत और तुर्किये के बीच पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी साझेदारियों को और मज़बूत बनाना है।  कंपनी क...

राजस्थान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने CM भजन लाल शर्मा से की मुलाकात

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के नेतृत्व में चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के आर्थिक विकास, व्यापार एवं उद्योगों की प्रगति और प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत की अपेक्षाओं तथा औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। चर्चा में उद्योगों के अनुकूल वातावरण, निवेश संवर्धन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को प्रोत्साहन तथा उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान जैसे विषय प्रमुख रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने मुख्यमंत्री को राजस्थान चैंबर भवन में प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन से पूर्व ...

संविधान,सद्भाव और वर्तमान परिस्थितियाँ' संगोष्ठी में प्रशांत भूषण ने खोले राज

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर में फोरम फॉर डेमोक्रेसी एण्ड कम्युनल एमिटी (एफडीसीए) द्वारा 'संविधान,सद्भाव और वर्तमान परिस्थितियाँ' विषय पर आयोजित सिंपोजियम सम्पन्न् हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट प्रशांत भूषण एवं मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता डॉ.सैयद कासिम रसूल इलियास थे। डॉ.इकबाल ने अन्याय पर समाज के मौन पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि देश में अलगाव को सुनियोजित ढंग से बढ़ाया जा रहा है तथा देश की एकता की बजाय देश में एकरूपता का प्रयास किया जा रहा है।  एडवोकेट प्रशांत भूषण ने कहा कि मौजूदा सरकार सुनियोजित ढंग से अलग अलग पैतरे अपनाकर संविधान इस तरह से कमजोर कर रही है कि संविधान दिखाई तो दे परन्तु वो प्रभावहीन हो जाए। भूषण के अनुसार मौजूदा सत्ता ने देश में अलगाव बढ़ाया है,कानून को ताक पर रखकर बुलडोजर व एन्काउन्टर को प्रोत्साहित किया है  तथा लोगों में नफरत व कुण्ठा को उभारा है तथा कोलेजियम सिस्टम में घुसपैठ करके तथा न्यायधीशों के खिलाफ़ डोजियर तैयार करके न्यायपालिका सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं के मुखियाओं को ब्लैकमेलिंग के माध्यम से...

टैक्सिला बिजनेस स्कूल ‘लम्हे 2026’ में 50 से अधिक कॉलेजों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर: टैक्सिला बिजनेस स्कूल, जयपुर के वार्षिक उत्सव ‘लम्हे 2026 – क्रिएटिंग मोमेंट्स ऑफ जॉय’ के साथ हुआ। इस आयोजन में जयपुर के 50 से अधिक कॉलेजों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा ने रिबन काटकर किया।  उत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बिजनेस क्विज, स्टार्टअप शोडाउन, फुटसल, ट्रेजर हंट, फेस पेंटिंग, कैरम और ई-स्पोर्ट्स (BGMI) सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ट्रेजर हंट आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि स्टार्टअप शोडाउन में विद्यार्थियों को अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, रणनीतिक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित किया। इस आयोजन का संचालन संस्थान की निदेशक डॉ. अनुराधा मेहता, डीन रजत भोरा तथा संस्थान के निदेशक किशोर शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य क्यूरेटर प्रोफेसर लविना खिलनानी और डॉ. हेमंत वर्मा तथा फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. संजोलि जैन और प्रोफेसर हेमांशु दावड़ा ने आयोजन को...

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ एकता के संकल्प का प्रतीक,युवा उनके जीवन-विचारों को करें आत्मसात - केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रल्हाद जोशी ने कहा कि आज हम जिस ‘एक भारत’ को देख रहे हैं, उसके पीछे सरदार पटेल के कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम का ऐतिहासिक योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के ‘एक भारत’ के संकल्प को ‘श्रेष्ठ भारत’ के रूप में साकार करने का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। वहीं, राजस्थान के निर्माण में भी उनके योगदान को हमेशा याद किया जाना चाहिए। उन्होंने ही 30 मार्च, 1949 को वृहद राजस्थान को साकार किया था। सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात के केवड़िया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है, जो राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और एकता के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार...